फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   passanger life saved by parcel man

चलती ट्रेन में चढ़ते समय बुजुर्ग का पैर फिसला, कुली व पार्सल कर्मियों ने बचाया

Tue, 27 Sep 2022 03:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 03:15 AM IST
सार

प्लेटफार्म से पानी की बोतल खरीदकर चलती जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस में चढ़ रहे बुजुर्ग का पैर फिसल गया।बुजुर्ग के चीखने पर प्लेटफार्म पर मौजूद कुली और पार्सल कर्मियों ने बचाया।स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ, उस समय प्लेटफार्म पर काफी भीड़ थी।

विज्ञापन
passanger life saved by parcel man

विस्तार

बरेली। प्लेटफार्म से पानी की बोतल खरीदकर चलती जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस में चढ़ रहे बुजुर्ग का पैर फिसल गया। हाथ से बोतल गिर गई और हैंडिल से पकड़ ढीली होने लगी। बुजुर्ग के चीखने पर प्लेटफार्म पर मौजूद कुली और पार्सल कर्मियों ने बचाया। सोमवार दोपहर 12:30 बजे जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर-एक पर आकर रुकी। ट्रेन से रामपुर के बुजुर्ग श्याम लाल अपने परिवार के साथ लखनऊ जा रहे थे। ट्रेन रुकने पर श्याम लाल पानी की बोतल खरीदने के लिए उतरे। पानी लेकर लौटे तब तक ट्रेन चलने लगी। चलती ट्रेन में चढ़ने पर उनका पैर फिसल गया। हाथ से पानी की बोतल गिर गई। उनके चीखने पर कुली और पार्सल कर्मियों ने दौड़कर उन्हें संभाला। एक कर्मी ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई। श्याम लाल के पैरों में मामूली चोट भी लग गई। स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ, उस समय प्लेटफार्म पर काफी भीड़ थी। ट्रेन रुकवाकर बुजुर्ग को सुरक्षित बैठा दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed