{"_id":"66494511e04c114d600ed094","slug":"parasite-test-will-be-done-after-15-days-not-waiting-for-a-year-bareilly-news-c-4-bly1015-403937-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: साल भर इंतजार नहीं 15 दिन बाद होगी पैरासाइट जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: साल भर इंतजार नहीं 15 दिन बाद होगी पैरासाइट जांच
विज्ञापन
बरेली। मलेरिया नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग अब स्वस्थ हो चुके मरीजों की 15 दिन बाद ही जांच करेगा। ताकि यह पता चल सके कि पीड़ित व्यक्ति के शरीर में पैरासाइट्स हैं या नहीं। नई पहल से मलेरिया के मरीजों की तादाद पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह के मुताबिक फेल्सीपेरम और विवैक्स मलेरिया से पीड़ित मरीज दवा सेवन से स्वस्थ हो जाते हैं। पर तमाम मरीज दवा का कोर्स पूरा नहीं करते। राहत मिलते ही दवा बंद कर देते हैं।
लिहाजा, स्वस्थ दिखाई दे रहे व्यक्ति के शरीर में पैरासाइट्स के मौजूद होने की आशंका बनी रहती है। क्योंकि दवा से पैरासाइट निष्क्रिय हो जाते हैं पर मौका मिलते ही वे फिर सक्रिय हो जाते हैं। फिर मच्छरों के काटने से वे दूसरे लोगों को भी बीमार बनाते हैं। ऐसे मामले सामने आने के बाद अब जो मरीज स्वस्थ होंगे उनकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
ताकि अगर उनके शरीर में पैरासाइट्स हैं तो उसके लिए दवा का सेवन कराकर उन्हें खत्म किया जा सके। उन्होंने बताया कि विवैक्स मरीजों के दवा का कोर्स 14 दिन, फेल्सीपेरम का पांच दिन तक चलता है।