फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Paramilitary force deployed in Bareilly Jogi Nawada and Chak Mehmood

Bareilly News: जोगी नवादा और चक महमूद में कर्फ्यू जैसा माहौल, आज शाम तक तैनात रहेगी पैरामिलिट्री

Mon, 07 Aug 2023 07:51 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Aug 2023 07:51 AM IST
सार

चक महमूद से जोगी नवादा तक पुलिस, आरएएफ और पीएसी 44 प्वाइंट बनाकर लगाई गई है। रविवार को खुराफात की आशंका में पुलिस-प्रशासन बेहद अलर्ट रहा। दोनों इलाकों में सोमवार शाम तक फोर्स तैनात रहेगी। 

विज्ञापन
Paramilitary force deployed in Bareilly Jogi Nawada and Chak Mehmood
जोगी नवादा में कड़ी सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में दो रविवार लगातार बवाल के बाद तीसरे रविवार को जोगी नवादा में कर्फ्यू जैसे माहौल के बीच शांति कायम रही। इलाके को छावनी बनाकर करीब एक हजार सुरक्षाबल यहां डेढ़ किमी दायरे में तैनात किए गए हैं। हालांकि कांवड़ यात्रा जाने को लेकर कोई दावा नहीं था लेकिन गलियों तक पहरा लगाकर गुंजाइश खत्म कर दी गई। दोनों पक्षों के खुराफातियों पर पुलिस की नजर है। इलाके में सोमवार

विज्ञापन

शाम तक फोर्स तैनात रहेगी। 

चक महमूद से जोगी नवादा तक पुलिस, आरएएफ और पीएसी 44 प्वाइंट बनाकर लगाई गई है। रविवार को खुराफात की आशंका में पुलिस-प्रशासन बेहद अलर्ट रहा। यहां अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल रहा। 

विज्ञापन

रास्ते में लगाए गए बैरियर 

वनखंडीनाथ मंदिर की ओर से जोगी नवादा होकर चक महमूद जाने वाले रास्ते के मुख्य प्रवेश पर ही बोल्डर और बैरियर लगाए गए थे। यहां पर पुलिस आने जाने वालों की विवरण नोट कर रही थी। वैसे बाहरी लोग इधर आए ही नहीं। जो आए उन्हें आधार कार्ड या दूसरे पहचान पत्र दिखाने पड़े। सोमवार शाम तक यहां बाहरी लोग चार पहिया वाहन और बाइक से नहीं आ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को संदेह रहा कि मना करने के बाद भी यहां से कांवड़ लेकर जत्था जा सकता है। डीजे भी ले जाया जा सकता है। इसलिए गलियों तक बैरियर और बोल्डर लगाए गए। अंदर स्थानीय लोगों के घूमने या कामकाज के लिए निकलने पर कोई पाबंदी नहीं थी। 

जोगी नवादा इलाके में अधिकतर दुकानें बंद रहीं, जबकि चक महमूद की कुछ दुकानें खुली रहीं। दुकानों पर बिक्री बेहद कम रही। पुलिस प्रशासन के अधिकारी यहां घूमकर टोह लेते रहे। फोर्स ने भी गलियों में मार्च किया।

खुराफातियों के नंबर सर्विलांस पर लगाए

दोनों ही बस्तियों के आम नागरिकों को पुलिस प्रशासन सहयोग दे रहा है। मगर खुराफातियों की कड़ी निगरानी की जा रही है। इनके नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। कुछ नंबरों की बातें भी सुनी जा रही हैं ताकि खुराफात को पहले ही निपटाया जा सके। साथ ही मोहल्ले में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाकर गलियों व छतों तक निगरानी की जा रही है।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि जोगी नवादा और चक महमूद में पूरी तरह शांति है। स्थानीय अमनपसंद लोग पुलिस प्रशासन के साथ हैं। एहतियात के तौर पर सुरक्षाबल और पहरा लगाया गया है। सोमवार शाम तक सख्त निगरानी रहेगी। फिर जरूरत के हिसाब से पुलिस बल ही रखा जाएगा। कांवड़ यात्रा के लिए नए सिरे से आवेदन होगा तो जांच पड़ताल के बाद नियमानुसार अनुमति देने पर विचार
किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed