फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four projects of Bareilly Smart City are incomplete

Bareilly News: स्मार्ट सिटी के चार प्रोजेक्ट बने सफेद हाथी, जान फूंकने के लिए फिर दौड़ेंगे कागजी घोड़े

Mon, 11 Nov 2024 04:36 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 11 Nov 2024 04:36 PM IST
सार

बरेली में अर्बन हाट समेत स्मार्ट सिटी के चार बड़े प्रोजेक्टों का संचालन अब तक शुरू नहीं हो सका है। शुक्रवार को मंडलायुक्त ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद स्मार्ट सिटी के इन प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इसके बाद इनके संचालन के लिए फिर से कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
Four projects of Bareilly Smart City are incomplete
अर्बन हाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली स्मार्ट सिटी के 199.89 करोड़ रुपये खर्च करके तैयार चार प्रोजेक्ट सफेद हाथी बने हुए हैं। इनके संचालन की प्रक्रिया कागजी कार्रवाई तक सिमटी हुई है। तीन बार अर्बन हॉट के टेंडर की प्रक्रिया हो चुकी है, लेकिन कंपनियों ने कदम पीछे खींच लिए। अब एक बार इसे शुरू किया गया है। वहीं स्काई वॉक और कॉमर्शियल कांप्लेक्स की टेंडर प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

विज्ञापन


शहर में स्मार्ट सिटी के तहत 950 करोड़ रुपये की लागत से 63 प्रोजेक्ट तैयार किए गए हैं। इसमें अर्बन हॉट, जंक्शन के पास स्थित कॉमर्शियल कांप्लेक्स (तांगा स्टैंड) और स्काई वॉक सबसे बड़े प्रोजेक्ट हैं और इन्हीं का संचालन शुरु नहीं हो पा रहा। जानकारों का कहना है कि स्मार्ट सिटी के रिक्वेस्ट ऑफ प्रपोजल (आरएफपी) की शर्तों के कारण ठेका लेने वाली कंपनियां आगे नहीं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


सबसे पहले होंगे अर्बन हॉट के टेंडर 
शुक्रवार को मंडलायुक्त ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद अचानक स्मार्ट सिटी के इन प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया था। इसके बाद उन्होंने बैठक कर अधिकारियों से पूरे प्रोजेक्ट के बारे में समझा और शर्तों में संशोधन करने के निर्देश दिए। अधिकारियों के मुताबिक अब टेंडर प्रक्रिया को शुरू किया जा रहा है। इसमें सबसे पहले अर्बन हॉट के टेंडर कराने के प्रयास किए जाएंगे। वहीं आरएफपी की शर्तों में भी कई संशोधन किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत सरोवर का टेंडर भी नहीं हो रहा पास
संजय कम्युनिटी हॉल के पास स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनाए गए अमृत सरोवर का टेंडर भी अधर में है। इसको लेकर भी कई बार टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई लेकिन टेंडर पास नहीं हो सका। अब अधिकारियों ने चौथे प्रोजेक्ट अमृत सरोवर की भी टेंडर प्रक्रिया फिर शुरू कर दी है।

स्मार्ट सिटी के तहत बने प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। नियमों के तहत जो भी योग्य होगा उसको संचालन की जिम्मेदारी दी जाएगी।- संजीव कुमार मौर्य, सीईओ, स्मार्ट सिटी

ये हैं प्रोजेक्ट
  • प्रोजेक्ट - कब पूरा हुआ - लागत (रुपये में)
  • कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स - 2023 - 4.3 करोड़
  • संजय कम्यूनिटी अमृत सरोवर-2023- 9.59 करोड़
  • अर्बन हॉट- 2024 - 175 करोड़
  • स्काई वॉक- 2024 - 11 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed