{"_id":"5a24616f4f1c1ba7668b7ec4","slug":"panoramic-on-facebook-at-the-defeat-of-dr-tomar","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. तोमर की हार पर सपाइयों में फेसबुक पर घमासान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. तोमर की हार पर सपाइयों में फेसबुक पर घमासान
बरेली।
Updated Mon, 04 Dec 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेयर चुनाव में सपा प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर की हार के बाद सपाइयों ने फेसबुक को युद्धभूमि बनाकर अपनों पर ही तीर चलाने शुरू कर दिए हैं। पूर्व सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव के अपरोक्ष रूप से संगठन को दोषी ठहराने के बयान से वर्तमान जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव के समर्थक खफा हैं। सत्यवीर सिंह ने फेसबुक पर कमेंट किया कि बरेली की जनता को अच्छे से मालूम है कि मेयर सीट पर भाजपा ने कैसे जीत दर्ज की। सच में केजरीवाल जी सही थे। हम जैसों को यकीन नहीं था। नरेंद्र राणा और राजा सेठी ने कहा कि बहुत हद तक पार्टी के ज्यादातर नेता ओवर कांफीडेंस, चापलूसी करने में, कराने में, अपनी तारीफ सुनने में ...गए। ‘मुस्लिम इलाकों में कमल आगे’ पर विशाल पटेल की टिप्पणी थी.. क्या ये मुमकिन है। राहुल कश्यप ने कहा कि ‘वीरपाल सिंह यादव’ के कार्यकाल में 19 नगरपालिका और नगर पंचायतोें में से समाजवादी पार्टी 17 में जीती थी। तब सपा के 37 सभासद थे। भाजपा को 80 हजार वोट मिले थे। अब कितने मिले हैं..बताइए।’ राहुल कश्यप ने बिथरी विधायक पप्पू भरतौल और सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव का एक साथ का फोटो भी शेयर किया है। सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने पूर्व जिलाध्यक्ष पर टिप्पणी करते हुए लिखा है- बड़ी-बड़ी फर्जी बातें करने से कुछ नहीं होता। आज से पहले किसी भी मेयर प्रत्याशी को 40 हजार वोट तक नहीं मिले। पहली बार मेयर प्रत्याशी को 1.26 लाख वोट मिले हैं। 10 लोग छप्पर चढ़ाएं। दो रोकने में लगें तो कैसे बेड़ा पार होगा। शुभलेश ने आगे कहा-1995 में रहपुरा के प्रत्याशी ने नेताजी के सामने जाकर क्या कहा था। याद न हो तो और याद दिलाएं। वह भाजपा को हरा सकते हैं, ईवीएम को नहीं।
विज्ञापन