फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pankaj Yadav, accused of firing on Pilibhit bypass, arrested

Bareilly News: पीलीभीत बाइपास पर हुए गोलीकांड का आरोपी पंकज यादव गिरफ्तार

Mon, 23 Sep 2024 07:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
Pankaj Yadav, accused of firing on Pilibhit bypass, arrested
बरेली। पीलीभीत बाइपास पर हुए गोलीकांड का नामजद आरोपी पंकज यादव गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वह जानलेवा हमले और ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामलों में भी वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ इज्जतनगर थाने में छह मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

22 जून को पीलीभीत बाइपास पर प्लॉट पर कब्जे को लेकर राजीव राना व आदित्य उपाध्याय गुटों में गोलीबारी हुई थी। इस मामले में इज्जतनगर पुलिस ने दो रिपोर्ट दर्ज की थीं। पुलिस अब तक 35 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। पंकज यादव भी अपने गिरोह के साथ मौके पर गोली चलाने पहुंचा था। उसने अपने एक विरोधी युवक को कार से कुचलने की कोशिश भी की थी। कार की टक्कर लगने से युवक उछलकर दूर गिरा था। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद वह फंस गया था। इज्जतनगर थाने के तत्कालीन प्रभारी रहे जयशंकर सिंह ने उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी थी, पर पुलिस में ही शामिल अपने खास लोगों की वजह से वह बचता रहा।
विज्ञापन

साथी को देखने पहुंचा तो जिला अस्पताल से हुआ गिरफ्तार
पंकज के दोस्त अजयपाल यादव को उसके गांव में दबंगों ने दौड़ाकर पीटा था। घायल अजयपाल को शनिवार रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस उसके बयान दर्ज करने पहुंची थी। तभी पंकज यादव उससे मिलने जिला अस्पताल पहुंच गया। पहचान होते ही पुलिस ने उसे वहीं से हिरासत में ले लिया। रविवार को उसे जेल भेज दिया गया। इज्जतनगर इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि पंकज यादव के खिलाफ गंभीर धाराओं में छह मुकदमे दर्ज हैं। पीलीभीत बाइपास गोलीकांड के दोनों मुकदमों में वह वांछित था। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed