{"_id":"604521d98ebc3e8c9775be49","slug":"panic-spread-due-to-severe-fire-in-the-forest-of-cb-ganj-bareilly-news-bly4397755169","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीगंज के जंगल में भीषण आग लगने से फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीगंज के जंगल में भीषण आग लगने से फैली दहशत
विज्ञापन
सीबीगंजके जंगल में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दमकल स्टाफ ने बमुश्किल काबू पाया, शरारती तत्वों की खुराफात होने की आशंका
विज्ञापन
सीबीगंज। कर्मचारी राज्य बीमा निगम के चिकित्सालय के ठीक पीछे वन विभाग के जंगल में रविवार रात को कुछ शरारती तत्वों ने आग लगा दी। कुछ ही देर में आग विकराल हो गई जिसके बाद आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। दो गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे दमकल स्टाफ ने दो घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
स्लीपर रोड के पास कर्मचारी राज्य बीमा निगम चिकित्सालय के ठीक पीछे वन विभाग का जंगल है। कुछ शरारती तत्वों ने रविवार देर शाम लगभग साढ़े सात बजे इस जंगल में आग लगा दी। हवा की वजह से आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। इससे हॉस्पिटल परिसर के साथ नजदीक की लेबर कॉलोनी, सर्वोदय नगर और आइटीआर कॉलोनी में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही सीबीगंज इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। दो घंटे तक पानी की बौछार करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।