फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Panic: NPR-NRC suspects attack during survey, sought force

दहशत : सर्वे के दौरान एनपीआर-एनआरसी के शक में हमले की आशंका, मांगी फोर्स

Thu, 20 Feb 2020 10:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
Panic: NPR-NRC suspects attack during survey, sought force
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

पिछले दिनों बिजनौर सर्वेक्षण के दौरान टीम पर हुआ था हमला
विज्ञापन


वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी ने पुलिस सुरक्षा के लिए लिखा पत्र


बरेली। पिछले दिनों बिजनौर में नगरीय ढांचा सर्वेक्षण कार्य के लिए सर्वे करने पहुंची टीम पर एनपीआर/एनआरसी के संदेह में हुए जानलेवा हमले को लेकर अफसर दहशत में है। अब बरेली में सर्वे कार्य शुरू होने जा रहा है, ऐसे में अफसरों ने संबंधित क्षेत्रों के थानाध्यक्ष/थाना प्रभारी को पत्र लिखकर हमले की आशंका जताते हुए टीम को सुरक्षा के बाबत पुलिस फोर्स मुहैया की मांग की है।

वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी एवं प्रभारी रामदयाल की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से निर्धारित समय पर विभिन्न नीतियों के निर्माण के लिए सर्वेक्षण किया जाता है। इन्हीं सर्वेक्षण के आधार पर भारत सरकार मंत्रालयों/विभागो, आरबीआई, नीति आयोग समेत राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर की एजेंसियों की ओर से जनकल्याण योजनाएं बनाती है। बताया कि सर्वेक्षण के दौरान नगरीय क्षेत्रोें का मैप तैयार क रने की प्रक्रिया सांख्यिकीय कार्यालय की ओर से चल रही है, जो अब बरेली में भी शुरू हो गई है। उन्होंने कहा है कि मैप बनाने के लिए तमाम आंकड़ों की जरूरत होती है। इन आंकड़ों को जुटाने का कार्य करने वाले अफसरों पर हमले हो रहे हैं। ऐसे में सरकारी दस्तावेज फाड़ देने, टैबलेट तोड़ने समेत कार्यरत अधिकारी पर जानलेवा हमले की आशंका है। उन्होंने सर्वे को प्रभावी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed