फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Panic due to transformer explosion near Gandhi Park, panic due to bomb rumour

Bareilly News: गांधी उद्यान के पास ट्रांसफार्मर फटने से दहशत, बम की अफवाह पर मचा हड़कंप

Mon, 11 Aug 2025 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Panic due to transformer explosion near Gandhi Park, panic due to bomb rumour
बरेली। गांधी उद्यान के पास ट्रांसफार्मर फटने से दहशत मच गई। बम की अफवाह पर हड़कंप रहा और कोतवाली पुलिस के साथ गांधी उद्यान से लोग बाहर निकलने के लिए मजबूर हो गए। कई उपभोक्ताओं की बिजली तक गुल हो गई, लेकिन बिजली निगम की टीम समय से नहीं पहुंची।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर करीब 12:15 बजे गांधी उद्यान के पास ही ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हुआ। इससे आग लग गई, धमाका इतना जबरदस्त था कि क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने भागकर जान बचाई। धमाके की आवाज सुन गांधी उद्यान में मौजूद लोग बम फटने की आशंका पर बाहर निकल आए। वहीं, मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने स्थिति को देखते ट्रांसफार्मर के आसपास के क्षेत्र को खाली कराया। वहीं सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। संवाद
विज्ञापन

-------------------

- चंद कदमों पर अधिशासी अभियंता का दफ्तर
धमाके बाद ट्रांसफार्मर में लगी आग से ट्रांसफार्मर और पोल से जुड़ी केबल भी जलकर राख हो गई। खास बात यह है कि चंद कदमों पर ही अधिशासी अभियंता का कार्यालय है, इसके बाद भी काफी देर तक एक भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसको देखते हुए क्षेत्रीय लोगों ने खुद ही पुलिस की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाया है। वहीं, धमाके के दौरान ट्रांसफार्मर में उबल रहा तेल भी आसपास बिखर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------

- बारिश में हुए फाल्ट, एक्सईएन ने कहा- स्टाफ काम नहीं कर रहा
बारिश के दौरान कई इलाकों में फाल्ट हुए। इसमें शाहदाना उपकेंद्र पर सबसे अधिक परेशानी रही। यहां की शिकायतों का संज्ञान आलाधिकारियों ने सार्वजनिक तौर पर लिया तो नवागत एक्सईएन नितिन कुमार ने भी सार्वजनिक तौर पर कह दिया कि रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक रहने वाला स्टाफ काम नहीं कर रहा है। इसके अलावा सिविल लाइंस प्रथम आवास विकास कॉलोनी में दो फेज और रामपुर गार्डन में दो फेज न आने की समस्या रही। वहीं, इज्जतनगर उपकेंद्र के तुलाशेरपुर क्षेत्र, कुतुबखाना उपकेंद्र के बिहारीपुर ढाल, मदारी गेट, सिकलापुर, बजरिया पूरनमल, सुभाषनगर की बीडीए कॉलोनी, मिशन कंपाउंड की बिहारीपुर चौकी और सिविल लाइंस के जवाहर पार्क क्षेत्र में लोकल फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed