{"_id":"607dd0d08ebc3e59220c6e5f","slug":"panchyat-chunav-bareilly-news-bly444416338","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा ने चटकाईं लाठियां तो ग्रामीणों ने घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा ने चटकाईं लाठियां तो ग्रामीणों ने घेरा
विज्ञापन
panchyat chunav
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरोगा ने चटकाईं लाठियां तो ग्रामीणों ने घेरा
चपरतला। औरंगाबाद चौकी क्षेत्र के अमरोलिया गांव में मतदान के वक्त लाइन लंबी होने पर जब दरोगा ने ग्रामीणों पर लाठियां चटकाईं तो ग्रामीणों ने दरोगा नीतीश भारद्वाज को घेर लिया।
खुद को घिरता देख औरंगाबाद चौकी इंचार्ज ने मैगलगंज पुलिस और सीओ को फोन लगाया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे सीओ मितौली ने दरोगा को छुड़वाया।
इस संबंध में सीओ मितौली संदीप सिंह का कहना है कि कुछ लोग दारू पीकर लफड़ा कर रहे थे, जिसको चौकी इंचार्ज संभाल रहे थे। उसी में नोकझोंक हुई है। बंधक बनाने जैसी कोई बात नहीं है।
-
मतदान के बाद बक्सा ले गया मतदान कर्मी
चपरतला। मैगलगंज थाना क्षेत्र के खखरा ग्राम पंचायत की बूथ संख्या सात और आठ से मतपत्रों से भरे हुए दो बक्से गायब होने के बाद ग्रामीणों ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को घेर लिया और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
मतदान के बाद जब बक्से सील हुए तो मतदान कर्मी मतपेटियों से भरा बक्सा बाइक पर रखकर भाग गया। जिसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को घेर लिया। थाना प्रभारी मैगलगंज का कहना है कि मतदान कर्मी मतदान के बाद सील हुए बक्से को बाइक से लेकर चला गया है। उसे बुलाया जा रहा है। संवाद
-
मतपत्रों का रिकार्ड न देने पर ग्रामीणों ने मतदान कर्मियों को बंधक बनाया
पसगवां। पसगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत नकटी के एक मतदान केंद्र्र पर मतपत्रों की संख्या मांगने को लेकर पीठासीन अधिकारी और प्रत्याशियों में विवाद हो गया। प्रत्याशियों ने समर्थकों की मदद से मतदान कर्मियों को बंधक बना लिया।
सूचना पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और कोतवाली पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस ने लाठियां भांजकर ग्रामीणों को भगाया और प्रत्याशियों की बात को सुना। पोलिंग पार्टी के कर्मचारी लगभग दो घंटे से अधिक समय तक बंधक रहे।
गांव में पंचायत चुनाव के लिए दो बूथ बनाए गए थे। विवाद एक बूथ से हुआ, लेकिन बंधक दोनों बूथ के कर्मचारी बनाए गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह ने बताया मतदान कर्मियों और प्रत्याशियों के बीच वार्ता हो गई है। मामला सुलझ गया है। एसडीएम स्वाति शुक्ला ने बताया कि दोनों मजिस्ट्रेट प्रकरण को सुलझाने में लगे हैं, मामला सुलझ जाएगा। संवाद