{"_id":"60d8e0f58ebc3ebb6750ae8a","slug":"panchayat-decree-in-bareilly-if-you-get-the-teenager-aborted-you-will-get-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में पंचायत का फरमान : किशोरी का गर्भपात करा दो, बाद में करा देंगे शादी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में पंचायत का फरमान : किशोरी का गर्भपात करा दो, बाद में करा देंगे शादी...
Mon, 28 Jun 2021 02:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदपुर (बरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदपुर (बरेली)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 28 Jun 2021 02:05 AM IST
सार
- हमउम्र पड़ोसी ने किया था किशोरी से दुष्कर्म, तीन माह की है गर्भवती
- बताया जाता है कि किशोरी के परिजन इस बात पर सहमत भी हैं लेकिन उनके मन में संशय है कि अगर बाद में शादी नहीं कराई तब क्या होगा
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक किशोरी से उसका हमउम्र पड़ोसी शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर मामला खुला तो परिजन ने आरोपी समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। रविवार को इस मामले को लेकर गांव में पंचायत बैठी। इसमें किशोरी के परिजन को उसका गर्भपात कराने का फरमान सुनाया गया। कहा गया कि अगर वे ऐसा कर देंगे तो बालिग होने पर दोनों की शादी करा दी जाएगी।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी को उसके हमउम्र पड़ोसी ने शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया और एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। किशोरी गर्भवती हुई तो आरोपी और उसके परिजन गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगे। शनिवार को पीड़ित किशोरी को लेकर उसके परिजन थाने पहुंचे तो वहां भी एक दरोगा ने उनसे अभद्रता की। मामला सीओ राजकुमार मिश्र के संज्ञान में आया तो देर रात उन्होंने आरोपी समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
रविवार को आरोपियों ने गांव में पंचायत बुला ली, इसमें पीड़ित किशोरी के परिजन को भी बुलाया गया। पंचायत ने किशोरी के परिवार पर दबाव बनाते हुए कहा कि दोनों एक ही बिरादरी के हैं लेकिन नाबालिग होने के कारण उनकी शादी नहीं कराई जा सकती है। लिहाजा अभी किशोरी का गर्भपात करा दो। जब दोनों बालिग हो जाएंगे तो उनकी शादी करा दी जाएगी। बताया जाता है कि किशोरी के परिजन इस बात पर सहमत भी हैं लेकिन उनके मन में संशय है कि अगर बाद में शादी नहीं कराई तब क्या होगा।
विज्ञापन
इस मामले में किसी कीमत पर समझौता नहीं हो सकता है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। अगर कोई पंचायत करके पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाएगा तो उस पर भी कार्रवाई होगी।
- राजकुमार मिश्र, सीओ फरीदपुर