फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   panchayat decides to marry minor girl to old man in bareilly

नादानी में किया प्रेम.. पंचायत ने करा दी तीन गुनी उम्र के व्यक्ति से शादी

Thu, 02 May 2019 12:23 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: vivek shukla Updated Thu, 02 May 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
panchayat decides to marry minor girl to old man in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

किशोरी तो कच्ची उम्र में नादानी कर बैठी लेकिन गांव में बैठी पंचायत ने उसकी जिंदगी ही बरबाद कर दी। कुछ दिनों पहले हल्द्वानी से दूसरे समुदाय के युवक के साथ घर से भागी 17 साल की इस किशोरी और उसके प्रेमी के पकड़े जाने के बाद दोनों पक्षों के लोगों को इकट्ठा करके बैठाई गई इस पंचायत में पंचों ने किशोरी की उससे तीन गुना ज्यादा उम्र के शख्स से शादी करने का फरमान सुना दिया। इसके बाद मंगलवार रात नवाबगंज के एक मंदिर दोनों की शादी भी करा दी गई। दोनों पक्षों में से किसी ने इस बेमेल शादी का विरोध नहीं किया। पुलिस को भी कोई भनक नहीं लगी।

विज्ञापन


कस्बे के पड़ोस के ही एक गांव का एक व्यक्ति उत्तराखंड के हल्द्वानी में मजदूरी करता है। उसकी 17 वर्षीय बेटी भी हल्द्वानी में उसी के साथ रह रही थी। बताया जाता है कि किशोरी के गांव का ही दूसरे समुदाय का एक युवक भी हल्द्वानी में मजदूरी करता था, जिसने किसी तरह किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। शनिवार को युवक और किशोरी दोनों घर से भाग निकले। 
विज्ञापन


घरवालों ने दोनों को तलाश करना शुरू किया और रविवार को दोनों को ढूंढ लिया। इसके बाद किशोरी को साथ लेकर गांव लौट आया। किशोरी का पिता भी गांव आ गया। गांव में इस मामले ने तूल पकड़ा तो दोनों पक्षों ने पंचायत बुलाकर फैसला करने की बात कही। इस पर सोमवार को गांव के ही लोगों की पंचायत बैठी, इसमें किशोरी और आरोपी युवक के पक्ष के लोग भी बुलाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत में काफी देर दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। आखिरकार तय हुआ कि किशोरी को वापस उसके पिता को सौंपा जाए। पंचायत ने इसके साथ उसे भगा ले जाने वाले युवक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी डाला। बताया जाता है कि पंचायत में ही किसी ने किशोरी की शादी गांव में ही रहने वाले एक शख्स से कराने का सुझाव दिया। 


यह व्यक्ति 50 साल से ज्यादा उम्र का बताया जाता है, लेकिन फिर भी पंचायत ने दोनों की शादी कराने का फरमान सुना दिया। न किशोरी के पिता ने विरोध किया न युवक ने। मंगलवार की रात को ही नवाबगंज के एक मंदिर में किशोरी की पिता की उम्र के व्यक्ति के साथ जबरन शादी करा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed