फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pakistan 's spy master , including three agents arrested helpful

पाक जासूस के गुरु समेत मददगार तीन एजेंट गिरफ्तार

Mon, 30 Nov 2015 01:49 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 30 Nov 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
Pakistan 's spy master , including three agents arrested helpful
बरेली/लखनऊ। मेरठ में सैन्य खुफिया दस्तावेजों के पकड़े गए पाकिस्तानी जासूस एजाज के गुरु समेत तीन मददगार एजेंटों को कोलकाता में वहां की एसटीएफ ने दबोच लिया। इनमें एक आरोपी गार्डन रीच शिप बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड में संविदा मजदूर है। बता दें कि अमर उजाला ने 29 नवंबर को बताया था कि एजाज का गुरु इरशाद अंसारी और तीन साथी पश्चिम बंगाल में छिपे हैं। गिरफ्तार तीनों लोग वही निकले। अभी एक साथी इरफान की गिरफ्तारी होना शेष है।
विज्ञापन

एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इरशाद अंसारी (51), उसका बेटा अशफाक अंसारी (23) और उसके रिश्तेदार मोहम्मद जहांगीर को रविवार दोपहर दक्षिण कोलकाता के इकबालपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आईएसआई से लिंक होने के संबंध में कई सुबूतों के अलावा एसटीएफ ने इरशाद से दो लाख व उसके बेटे अशफाक व जहांगीर से डेढ़ लाख रुपये मूल्य के नकली भारतीय नोट भी बरामद किए हैं। एसटीएफ ने दावा किया है कि इरशाद और जहांगीर आईएसआई से 10 साल से अधिक समय से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा बीए के छात्र अशफाक के संबंध में अभी पूरी जानकारी हासिल की जानी है। मेरठ में गिरफ्तार पाकिस्तानी जासूस एजाज से इनका किसी तरह का संबंध होने के सवाल पर एसटीएफ ने कहा कि इससे अभी इनकार नहीं किया जा सकता। कहा, कोलकाता पुलिस यूपी एसटीएफ के संपर्क में हैं। कोलकाता पुलिस के मुताबिक इरशाद और जहांगीर के रिश्तेदार कराची में हैं, जिनके जरिए ये आईएसआई के एजेंट बने।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को गिरफ्तार एजाज ने पूछताछ में बताया था कि कोलकाता पहुंचकर वह मोहम्मद इरशाद अंसारी (51) निवासी मटीयाबुर्ज साउथ 24 परगना पश्चिम बंगाल से मिला था। इरशाद उसके भाई इरफान और उसके बेटे अशफाक (23) ने अपने एक रिश्तेदार जहांगीर निवासी कसाईपाड़ा कोलकाता के माध्यम से उसके जूनियर हाईस्कूल के फर्जी प्रमाण पत्र, फर्जी वोटर कार्ड, राशन कार्ड बनवाने के अलावा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का खाता भी खुलवाया था। पाक जासूस इजाज के अलावा इरशाद, इरफान, अशफाक और जहांगीर के खिलाफ मेरठ के सदर बाजार थाने में विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की कई थी। इसके बाद मेरठ से यूपी एसटीएफ की एक टीम शुक्रवार रात ही कोलकाता रवाना हो गई थी, मगर उससे पहले ही कोलकाता की एसटीएम ने इरशाद, अशफाक और जहांगीर को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एजाज को रिमांड पर लेने के लिए एसटीएफ सोमवार को अदालत में रिमांड एप्लीकेशन दाखिल करेगी। एसटीएफ यह पता करने की कोशिश में है कि आखिर एजाज को सेना से संबंधित सूचना किससे हासिल होती थीं। उसके सेना में अपने कोई सूत्र हैं तो कौन हैं? मेरठ, बरेली और झांसी के अलावा उसका मूवमेंट और कहां-कहां रहा? दिल्ली और लखनऊ में उसका कितनी बार आवागमन हुआ और इस दौरान वह किस-किस से मिला? तमाम ऐसे सवालों का जवाब जानने के लिए जांच अधिकारियों को एजाज से पूछताछ करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed