{"_id":"61649e2c8ebc3e05ee784e45","slug":"paid-four-lakhs-of-two-lakhs-two-lakhs-still-left-bareilly-news-bly462553088","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख के चार लाख चुकाए, दो लाख फिर भी बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख के चार लाख चुकाए, दो लाख फिर भी बाकी
विज्ञापन
दिलशाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। फतेहगंज के गांव शिवपुरी में रहने वाले दिलशाद ने साल भर पहले बेटी की शादी के लिए सूदखोर से दो लाख रुपये का कर्ज लिया था। इसके बाद वह सूदखोर को चार लाख रुपये अदा कर चुके हैं, लेकिन वह अब भी दो लाख रुपये और मांग रहा है और बेटियों को उठा ले जाने की धमकी दे रहा है। उन्होंने एसएसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
अपनी शिकायत में दिलशाद ने कहा है कि वह खेतीबाड़ी करके गुजारा करते हैं। साल भर पहले बेटी की शादी के लिए उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति से दो लाख रुपये उधार लिए थे। शादी के बाद सूदखोर ने दस प्रतिशत की दर से ब्याज मांगा। वह उनसे अब तक चार लाख रुपये वसूल चुका है, लेकिन मूलधन दो लाख रुपये अब भी बाकी बता रहा है। आए दिन घर में घुसकर अभद्रता करता है और जान से मारने की धमकी देता है। उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देकर सूदखोर से और रकम देने में असमर्थता जताई तो वह बेटियों को उठा ले जाने की धमकी देने लगा। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने फतेहगंज पूर्वी पुलिस को जांच करके कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।