{"_id":"5d68368a8ebc3e93ba1b0375","slug":"overbridge-bareilly-news-bly3741550121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुदेशिया ओवरब्रिज पर खतरनाक गड्ढे पीडब्ल्यूडी वालों को नहीं दिख रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुदेशिया ओवरब्रिज पर खतरनाक गड्ढे पीडब्ल्यूडी वालों को नहीं दिख रहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर के दूसरे पुलों के साथ कुछ साल पहले बने कुदेशिया ओवरब्रिज की सड़क भी बहुत ज्यादा खस्ताहाल हो गई है। इस पर इतने गहरे गड्ढे हो गए हैं कि उसमें बारिश का पानी भरने लगा है। इंजीनियरों का कहना है कि पुल पर जलभराव होना उसकी सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ा खतरा है।
यह ओवरब्रिज काफी दुर्दशाग्रस्त हो चुका है। पीडब्ल्यूडी ने इस ओवरब्रिज की सड़क को भी ठीक कराने की कोई सुध नहीं ली है। पुल पर कई जगहों पर इतने गहरे गड्ढे हो गए हैं कि उसमें बारिश का पानी भर जाता है। इन खतरनाक गड्ढों से आए दिन एक्सीडेंट हो रहे हैं। इसमें कई लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी है। इसके बावजूद पीडब्ल्यूडी ने इस रोड की मरम्मत का काम नहीं कराया है। बृहस्पतिवार को भी बारिश में पुल के गड्ढों पर पानी भर गया। इससे कोलतार उधड़ने से गहरों को आकार और बढ़ता जा रहा है।
आईवीआरआई ब्रिज की सर्विस लेन उधड़ने से खतरा
-नैनीताल रोड पर निर्माणाधीन इस पुल की रेलवे लाइन की तरफ करीब सौ मीटर तक सर्विस लेन की हालत बहुत ही खराब हो गई है। कोलतार पूरा उधड़ चुका है और बजरी फैल गई है। इससे बाइक व स्कूूटी वाले आए दिन गिरते रहते हैं। वाहनों के निकलने के दौरान पत्थरों के उछलने से भी लोग खौफ में हैं। पूर्व में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने सेतु निगम के अधिकारियों को सर्विस लेन ठीक करने के आदेश भी दिए थे। इसके बावजूद सर्विस लेन को ठीक नहीं कराया गया है।