फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Overbridge

लाल फाटक रोड- रोड बंद होने पर शहर की सांसें थमीं, अफसर अब भी कहें हां कभी न

Sat, 24 Aug 2019 07:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
Overbridge
बरेली। लाल फाटक और चौपुला दोनों ही जगहों पर पुल का काम चलने से यातायात व्यवस्था में खलल पड़ रहा है। पहली सितंबर से रेलवे लाल फाटक पर पुल का काम शुरू करने के लिए प्रशासन से यातायात बंद करने की मांग कर चुका है। प्रशासन-ट्रैफिक पुलिस ने फोरलेन की जगह टू लेन का काम शुरू करने का आग्रह रेलवे से किया है ताकि एक साइड का यातायात चलता रहे। लेकिन रेलवे इसके लिए तैयार नहीं है। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि एक साइड का पुल बनने तक ट्र्रैफिक बंद रखना जरूरी है। इतना जरूर है कि एक तरफ का निर्माण पूरा होने के बाद उस ओर का ट्रैफिक खोल दिया जाएगा। हालांकि इसमें भी तकरीबन एक साल लग सकता है।
विज्ञापन

सेतु निगम चौपुला पर अयूब खां और चौकी चौराहा रोड के बाद अब सिटी स्टेशन की तरफ से भी पुल का काम शुरू करने की तैयारी कर रहा है तो रेलवे भी लालफाटक पर ओवरब्रिज का काम शुरू करने की तैयारी में है। इसके लिए उसने पहली सितंबर से लालफाटक पर ट्रैफिक बंद करने की मांग की है। पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने चौपुला के निरीक्षण के बाद रेलवे के अफसरों को यह चिट्ठी लिखी थी कि वह लालफाटक पर फोरलेन की जगह पहले टू-लेन ओवरब्रिज बनाएं। ताकि दूसरी साइड में ट्रैफिक निकलता रहे और चौपुला पर यातायात का दबाव न बढ़े। प्रशासन के इस सुझाव से रेलवे सहमत नहीं है। रेलवे अफसरों का कहना है कि पुल का काम शुरू होने के बाद सुरक्षा के लिहाज से ट्रैफिक बंद रखना जरूरी है। इतना जरूर है कि जिस साइड में पहले काम पूरा होगा, बाद में उस तरफ के ट्रैफिक को खोल दिया जाएगा, लेकिन इसके लिए भी कम से कम एक साल का समय तो लग ही जाएगा।
विज्ञापन


वैकल्पिक रास्तों को लेकर अभी भी तस्वीर साफ नहीं
पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम के निरीक्षण के बाद अब लालफाटक और चौपुला के लिए वैकल्पिक रास्तों को चिह्नित किया जाना है। चौपुला के लिए सिटी स्टेशन के पास बाकरगंज क्रॉसिंग से होकर बदायूं रोड और लालफाटक के लिए फरीदपुर से बुखारा सहित कई मार्गों को अभी देखा जाना है। हालांकि अभी इसकी कोई प्लानिंग नहीं बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘लालफाटक और चौपुला के लिए ट्रैफिक प्लानिंग और रूट डायवर्जन दोनों ही ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों को करना है। प्रशासन इसके लिए जो भी सहयोग मांगना चाहता है, सेतु निगम इसके लिए तैयार है।’
- बीके सेन, डीपीएम, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed