फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Over bridge will soon be built on Kesar railway crossing

Bareilly News: केसर रेलवे क्राॅसिंग पर जल्द बनेगा ओवर ब्रिज

Sun, 23 Jun 2024 08:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 08:26 AM IST
विज्ञापन
Over bridge will soon be built on Kesar railway crossing
बहेड़ी।  जनता के बीच एस डी एम से वार्ता करते जितिन प्रसाद
बहेड़ी। जीत के बाद पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि अब बहाने नहीं वादे पूरे होंगे। विकास की गंगा प्रवाहित की जाएगी। पार्टी से जुड़े लोगों को भरपूर विकास होते दिखेगा। बस धैर्य रखें। जिस तरह सूबे में मोदी और योगी का डबल इंजन काम कर रहा है। पीलीभीत-बहेड़ी को विकास का एक माॅडल बनाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का प्रथम बार नगर आगमन पर हाइवे पर स्थित एक रिजार्ट में स्वागत समारोह रखा गया। उनके साथ बरेली के सांसद छत्रपाल सिंह का भी स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जितिन प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत क्षेत्र की जर्जर सड़कों के चौड़ीकरण होंगे। केसर मिल को जाने वाले रेलवे क्राॅसिंग पर जल्द ओवर ब्रिज बनेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए उनके घर व मंत्रालय के दरवाजे हमेशा खुले हैं। अगर कोई अधिकारी नही सुनता है तो सीधे उन्हें बताएं। विषम स्थिति में बहेड़ी के लोगों ने साथ दिया, जिसका उन्होंने आभार जताया। उन्होंने किसानों के गन्ना भुगतान का बकाया जल्द से जल्द दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बरेली सांसद छत्रपाल गंगवार ने प्रशासन को चेतावनी के लहजे में कहा कि पार्टी के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं का सम्मान और उनकी बात सुननी होगी। कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उन्हें काम के मामले में प्राथमिकता मिलेगी। अब समाधान दिवस, थाना दिवसों में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहकर समस्याओं के निराकरण पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने किया स्वागत
जीत के बाद पहली बार नगर आए दोनों सांसदों का जोरदार स्वागत किया गया। गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के प्रधान सरदार जुगेंद्र सिंह ने शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। सरदार निरंजन सिंह और रंजीत सिंह ने दोनों सांसदों को चांदी का मुकुट पहनाया। ब्लाॅक प्रमुख अमरिंदर सिंह गोल्डी ने बुके भेंट किए। स्वागत करने वालों में सरदार सतनाम सिंह, अतुल गर्ग, गन्ना समिति के डायरेक्टर व जाट महासभा के अध्यक्ष चौ. विनोद सिंह, चेयरमैन पति अजय जायसवाल बाबी, भिलैया के मंडल प्रभारी एम प्रसाद गंगवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed