फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Outsider boys who arrived from Thar beat the student in the university hostel in Bareilly

Bareilly News: विश्वविद्यालय के हॉस्टल में थार से पहुंचे बाहरी लड़कों ने छात्र को पीटा, फायरिंग से फैलाई दहशत

Tue, 17 Jan 2023 11:11 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Jan 2023 11:11 AM IST
सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मुख्य छात्रावास में सोमवार रात को बाहरी लड़कों ने दहशत फैला दिया। थार गाड़ी से आए युवकों ने पहले एक छात्र के साथ मारपीट की। बाद में हवाई फायर किए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। 

विज्ञापन
Outsider boys who arrived from Thar beat the student in the university hostel in Bareilly
घटना के बाद छात्रावास परिसर में जुटे छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मुख्य छात्रावास (हॉस्टल) में सोमवार रात थार गाड़ी से आए बाहरी लड़कों ने एक छात्र से मारपीट और फायरिंग कर दहशत फैला दी। छात्र एकजुट हुए तो आरोपी फरार हो गए। देर रात मौके पर पहुंची पुलिस उनकी तलाश में जुटी रही।

विज्ञापन


सोमवार रात आठ बजे बीटेक तृतीय वर्ष केमिकल इंजीनियरिंग का छात्र नितिन दीप छात्रावास के गेट के पास टहल रहा था। इसी दौरान थार गाड़ी छात्रावास की ओर आई। इसमें पांच लड़के थे जो नशे में थे। इन्होंने आगे चल रहे नितिन को रोककर पीटना शुरू कर दिया। इस बीच नितिन उनसे छूटकर भाग निकला। उसने शोर मचाया तो छात्रावास के दूसरे छात्र आ गए तब आरोपी थार लेकर निकल गए। 

विज्ञापन

आरोपियों ने दोबारा आकर की फायरिंग 

आधे घंटे बाद छात्र चाय पीने डोहरा रोड स्थित चाय की दुकान पर गए तो आरोपियों ने उन्हें फिर घेर लिया। छात्र यहां भी भारी पड़ गए। हालांकि विवाद के डर से वे विवि लौट आए। थोड़ी देर बाद थार सवार लड़के दोबारा छात्रावास की ओर आए। उन्होंने दो हवाई फायर किए और एक फायर नितिन को लक्ष्य बनाकर किया। नितिन ने भागकर जान बचाई। तीसरे फायर से पहले पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र करते रहे कॉल, नहीं आए जिम्मेदार

फायरिंग के बाद छात्रों ने असुरक्षा का आरोप लगाकर हंगामा किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि सुरक्षा प्रभारी से लेकर चीफ वार्डन तक को कॉल की पर कोई नहीं आया। पुलिस की मौजूदगी में चीफ वार्डन जेएन मौर्या आए। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। सुरक्षा प्रभारी सुधांशु से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह शहर से बाहर हैं।

छुटभैया नेता हैं आरोपी, छात्रों ने पुलिस को दिए सबूत

देर रात तक पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखती रही। इससे कुछ धुंधली तस्वीर मिली हैं। छात्रों ने पुलिस को इंस्टाग्राम व अन्य तरह से साक्ष्य सौंपे। उसके मुताबिक विवि के पास रहने वाले छुटभैये नेता ने यह हरकत की है। तहरीर में किसी को नामजद नहीं किया गया। बारादरी इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed