फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   others in shajhanpur

शिष्या के चक्कर में फिर संकट में स्वामी

Wed, 28 Aug 2019 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
others in shajhanpur
छात्रा के अपहरण और धमकाने के मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। इससे पहले भी एक शिष्या ने स्वामी जी पर यौन शोषण का आरोप लगाकर उन्हें संकट में डाल रखा है जिसका मामला और कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन

छात्रा की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद चिन्मयानंद अब तक खुलकर सामने नहीं आए थे। छात्रा के पिता ने जब उनसे छात्रा के अचानक लापता होने की बात कही तो उन्होंने सफाई देते हुए खुद को हरिद्वार में होना बताया और वापस आने पर छात्रा की तलाश करने की बात कही और मोबाइल कॉल काट दी। छात्रा के पिता ने न्याय की लड़ाई लड़ने का हौसला दिखाते हुए मामले की तहरीर दी। आरोप है कि चिन्मयानंद ने अपनी राजनीतिक पावर का दुरुपयोग करते हुए छात्रा के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं होने दी और आरोपों से बचने के लिए साजिश के तहत पांच करोड़ की फिरौती मांगे जाने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद छात्रा के पिता ने उच्चाधिकारियों से संपर्क किया तो पुलिस बैकफुट पर आ गई और उसे छात्रा के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करनी ही पड़ गई।
विज्ञापन

एसपी खुद कर रहे हैं केस की मॉनीटरिंग
एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने बताया कि छात्रा के अपहरण के मामले की और रंगदारी मांगे जाने के मामले की वह खुद मॉनीटरिंग कर रहे हैं। विवेचना गहराई से छोटे से छोटे बिंदुओं पर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि रंगदारी मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के परिवार को दी गई सुरक्षा
अपह्त छात्रा के पिता ने चिन्मयानंद व अन्य से परिवार को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई थी। मंगलवार को मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही छात्रा के परिवारवालों को सुरक्षा प्रदान कर दी है।

पुलिस अभी भी नहीं खोज पाई कि आखिर कहां है छात्रा
बड़े से बड़े अपराधों का वर्कआउट करने का दावा करने वाली पुलिस छात्रा के अपहरण के मामले फेल होती नजर आ रही है। हालांकि एसपी ने छात्रा की बरामदगी में तीन टीमें लगा रखी हैं, लेकिन पुलिस अब तक उसकी लोकेशन नहीं तलाश कर पाई है।
घटनाक्रम
24 अगस्त शाम चार बजे- पीड़ित छात्रा ने फेसबुक पर अपनी वीडियो वायरल किया।
25 अगस्त शाम 4:20 बजे छात्रा के पिता ने स्वामी चिन्मयानंद व अन्य पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
26 अगस्त को स्वामी चिन्मयानंद के वकील ओम सिंह ने खुलासा किया कि अज्ञात नंबर से पांच करोड़ की फिरौती मांगी, रिपोर्ट दर्ज कराई है।
26 अगस्त एसपी ने छात्रा की बरामदगी के लिए तीन टीमें गठित की। आरोपों की जांच कोतवाल को सौंपी गई।
27 अगस्त एसपी ने रात 8:30 बजे खुलासा किया कि स्वामी चिन्मयानंद व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed