फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   others in shahjhapur

सियासी तिकड़ी की उठापटक से आया ‘भूचाल’

Thu, 29 Aug 2019 07:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
others in shahjhapur
एसएस लॉ कॉलेज की लापता एलएलएम की छात्रा के पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर लगाए संगीन आरोपों से आए ‘भूचाल’ से भाजपा की राजनीति के तीन धड़ों के बीच टकराव को भी जोड़कर देखा जा रहा है। कुछ समय पहले तक यह छात्रा ठीक वैसे ही स्वामी चिन्मयानंद के करीब थी, जैसे कभी उन पर पहले दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली साध्वी हुआ करती थी, लेकिन हाल ही में छात्रा ने जब स्वामी चिन्मयानंद पर आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल किया तो स्वामी के खिलाफ उनके राजनीतिक विरोधी भी सक्रिय हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक यह मामला भी शहर के एक कद्दावर भाजपा नेता ने ही पहुंचाया। इसी के बाद कई मौकों पर मुख्यमंत्री से अपनी नजदीकियां जता चुके स्वामी चिन्मयानंद पर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन

एलएलएम की छात्रा से पहले स्वामी चिन्मयानंद पर उन्हीं के आश्रम में रहने वाली एक साध्वी ने 2011 में दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उस समय प्रदेश में बसपा की सरकार थी। साध्वी के आरोप काफी समय तक राष्ट्रीय मीडिया में गूंजे थे, हालांकि फिर भी स्वामी चिन्मयानंद गिरफ्तारी से बच निकले थे। इतना जरूर हुआ कि इस प्रकरण के बाद स्वामी चिन्मयानंद की राजनीति में सक्रियता काफी हद तक कम हो गई। 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के साथ योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे तो उनसे पुराने संबंधों के जरिये स्वामी चिन्मयानंद एक बार फिर सक्रिय हुए। सूत्रों के मुताबिक स्वामी की मुख्यमंत्री से नजदीकी ने शाहजहांपुर के कद्दावर नेताओं को उनके सामने बौना कर दिया था। उनकी राजनीतिक ताकत बढ़ी तो उनके विरोधी भी सक्रिय हो गए।
विज्ञापन

पिछले साल मुख्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद के मुमुक्ष शिक्षा संकुल आए तो उन्होंने उन्हीं के साथ भोजन किया। इसके बाद इसी साल अप्रैल में भी मुख्यमंत्री नवादा दरोबस्त गांव में भ्रमण पर पहुंचे तब भी स्वामी के आगे शाहजहांपुर के दूसरे कद्दावर नेताओं का कद काफी छोटा नजर आया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंच पर स्वामी का वर्चस्व रहा। नतीजा यह हुआ कि स्वामी के साथ कद्दावर नेता और एक पूर्व सांसद के बीच अंदर ही अंदर टकराव शुरू हो गया। हाल ही में जब छात्रा का वीडियो वायरल हुआ तो उसका पिता के कद्दावर नेता के संपर्क में होने की चर्चा भी काफी फैली। इसके बाद कद्दावर नेता के जरिये ही छात्रा के लापता होने और उसके पिता की शिकायत पर पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न होने की बात मुख्यमंत्री तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed