फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   others in shahjhanpur

तो स्वामी के साधना कक्ष में जाती थी छात्रा

Fri, 30 Aug 2019 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
others in shahjhanpur
छात्रा और स्वामी के मधुर रिश्तों से पूरा कॉलेज वाकिफ था। इस नजदीकी के चलते छात्रा का कॉलेज में भी दबदबा था। छात्रा के जन्मदिन समारोह में स्वामी जी केट कटवाते थे। छात्रा स्वामी के साधना कक्ष में भी जाया करती थी। लेकिन इतने मधुर संबंधों में खटास लोगों के गले नहीं उतर रही है।
विज्ञापन

घर शहर में ही होने के बावजूद एसएस लॉ कॉलेज की छात्रा कॉलेज के हॉस्टल में रह रही थी। सूत्रों के अनुसार कई बार उसे महंगी गाड़ियों में भी घूमते देखा गया। कॉलेज में पढ़ाई के साथ छात्रा यहां जॉब भी करती थी। हालांकि, अन्य छात्राओं को कॉलेज में इस तरह से पढ़ाई के दौरान जॉब का मौका नहीं मिलता।
विज्ञापन

हॉस्टल में रहने को लेकर परिवार वाले कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। पिता का कहना है कि रक्षा बंधन पर वह घर आई और अनहोनी की आशंका भी जताई। इसके बाद भी परिवार वालों ने छात्रा को वापस हॉस्टल क्यों भेज दिया यह भी एक सवाल है। रक्षा बंधन से लेकर 23 अगस्त तक छात्रा के परिवार वाले अनहोनी की आशंकाओं पर शांत रहे। इस दौरान वह कॉलेज हॉस्टल में ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी जी छवि धूमिल करने का कोशिश : अधिवक्ता
एसएस लॉ कॉलेज की अपहृत छात्रा को लेकर चल रहीं अफवाहों पर मुमुक्षु आश्रम के अधिवक्ता ओम सिंह ने कहा कि स्वामी चिन्मयानंद के साधना कक्ष में जाने के आरोप पूर्णतया गलत हैं, ऐसा उनकी छवि धूमिल करने के लिए एक षडयंत्र के तहत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एलएलएम के नए बैच की पहली छात्रा होने के कारण उसका जन्मदिन लॉ कॉलेज के सभागार में सभी छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में विभाग की ओर से मनाया गया था। उस दिन स्वामी भी आश्रम पर थे तो उन्हें भी आमंत्रित कर लिया गया था। उन्होंने पुन: दोहराया कि जिन लोगों ने स्वामी से फिरौती मांगी, छात्रा भी उन्हीं के साथ है। छात्रा के बरामद होते ही षडयंत्र का खुलासा हो जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed