फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   others in shahjhanpur

सियासी वर्चस्व ने मामला सीएम दरबार पहुंचाया

Wed, 28 Aug 2019 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
others in shahjhanpur
शाहजहांपुर। सियासत पल-पल पर रंग बदलती है। चंद रोज पहले तक स्वामी जी जो चाहते वही होता। आज वह कटघरे में खड़े हो गए। इसके पीछे सियासत का बड़ा हाथ है, तभी यह मामला सीएम दरबार तक पहुंच गया।
विज्ञापन

दरअसल स्वामी जी का नाता अध्यात्म और राजनीति दोनो से है। इनके सियासी विरोधी भी कई है। इस चक्कर में राजनीतिक वर्चस्व की जंग जारी रहती है। एसएस विधि कॉलेज की छात्रा ने वीडियो वायरल कर जब से लड़कियों का शारीरिक शोषण और खुद को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। तभी से स्वामी जी की विरोधी लाबी सक्रिय हो गई। हर तरफ स्वामी को लेकर तरह-तरह की बातें शुरू हो गईं। यहां जानकार लोग इस मसले को सियासी माहौल से जोड़ कर देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई विरोधी एक साथ हो गईं। दबाव में सरकार को भी कार्रवाई के लिए हरी झंडी देनी पड़ी। सियासी गलियारे में यह भी चर्चा है कि कहानी फिर दूसरा मोड़ लेगी।
विज्ञापन

रेप की नहीं हुई पुष्टि इसीलिए नहीं लगी दुष्कर्म की धारा
पीड़िता के पिता ने अमर उजाला को मोबाइल पर बताया कि उसने जो तहरीर दी थी, उसी तहरीर पर पुलिस ने धारा 364, 506 में रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता के पिता के अनुसार पुलिस कह रही है कि फेकबुक पर छात्रा के वीडियो वायरल में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो रही है, उसकी बरामदगी के बाद यदि बयान में छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया तो रिपोर्ट में धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed