फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   others in shahjhanpur

नशे में था ड्राइवर, टेंपो में टक्कर मारकर मैजिक पर पलटा ट्रक, 17 की मौत

Wed, 28 Aug 2019 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
others in shahjhanpur
नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह थाना रोजा क्षेत्र में जमुका दोराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक एक टेंपो में टक्कर मारने के बाद सामने आ रही मैजिक पर पलट गया। जिससे मैजिक में सवार पिता-पुत्री समेत 17 लोगों की मौत हो गई। हादसे में टेंपो चालक समेत चार लोग घायल हो गए। मौका पाकर ट्रक चालक भाग गया जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। मेडिकल जांच में पुष्टि हुई है कि ट्रक चालक नशे में था इसलिए ट्रक बेकाबू हो गया। उसकी सीट के पास शराब की बोतलें मिलीं।
विज्ञापन

डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। एडीएम फाइनेंस अमरपाल सिंह इसकी जांच करेंगे। हादसे में मरने वाले शाहजहांपुर के लोगों के परिवार वालों को मुख्यमंत्री राहत कोष से भी आर्थिक मदद के लिए संस्तुति की जाएगी। यह भीषण हादसा सुबह करीब दस बजे हुआ। मंडलायुक्त रणवीर सिंह, डीआईजी राजेश कुमार पांडेय, डीएम इंद्र कुमार विक्रम, एसपी डॉ. एस चन्नप्पा घटनास्थल पर पहुंचे। मरने वालों में दस की शिनाख्त हो पाई है। बाकी की शिनाख्त के प्रयास चल रहे हैं। ज्यादातर मरने वाले शाहजहांपुर के हैं।
विज्ञापन

सीतापुर के थाना पिसावां के गांव पकडिय़ा निवासी रविंद्र कुमार शाहजहांपुर से अपनी खाली मैजिक लेकर अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में उसने यात्रियों को बैठा लिया। सुबह मैजिक जैसे ही जमुका दोराहा के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहा ट्रक एक टेंपो को पीछे से टक्कर मारने के साथ ही बेकाबू होकर मैजिक पर पलट गया। मैजिक में सवार सभी लोग ट्रक के नीचे दब गए। टेंपो भी चपेट में आ गया। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। सूचना मिलते ही रोजा पुलिस मौके पर पहुंचे और लोगों को निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया गया जहां डॉक्टर ने 16 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल लखीमपुर खीरी के मैगलगंज के गांव रहनिया निवासी अनीता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरने वालों में अनीता व उसके दो बेटे सात वर्षीय अमन और 12 वर्षीय हर्षित, थाना सेहरामऊ दक्षिणी निवासी बुद्धालाल और उनका समधी थाना सेहरामऊ दक्षिणी निवासी 50 वर्षीय बलराम, 45 वर्षीय रामकिशोर, थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव तहबरगंज निवासी 25 वर्षीय अजीम और उसकी तीन वर्षीय बेटी आलिया, थाना तिलहर क्षेत्र के गांव रटा निवासी 40 वर्षीय विनोद, हरदोई के थाना शाहबाद के मोहल्ला कटरा निवासी 35 वर्षीय अरुण प्रजापति शामिल हैं। बाकी मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

घायलों में टेंपो चालक थाना रोजा के गांव अहमदनगर निवासी 25 वर्षीय अनीस, थाना मैगलगंज के गांव रहजनिया निवासी 10 वर्षीय विशाल, लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां के गांव अभयपुर निवासी 26 वर्षीय उत्तम यादव, मैजिक चालक रविंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed