{"_id":"5d6589aa8ebc3e93c3157cf9","slug":"others-in-roza-shahjhapur-bareilly-news-bly3739213189","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक लहराया तो हर कोई खुद को बचाता नजर आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक लहराया तो हर कोई खुद को बचाता नजर आया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजा (शाहजहांपुर)। नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह मैजिक और टेंपो पर सवार लोग अपने-अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सीतापुर से शाहजहांपुर के जमुका की ओर लहराता आ रहा ट्रक काल बनकर उन लोगों पर गिर पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दूर से जब ट्रक पर नजर पड़ी तो वह लहराता हुआ बड़ी तेजी से सीतापुर की ओर से शाहजहांपुर की ओर आ रहा था। पलक झपकते ही देखा कि ट्रक ने आगे चल रहे टेंपो को साइड से टक्कर मारी और सड़क के दूसरी तरफ चला गया। चालक ने ट्रक को बीच रोड पर लाने की कोशिश की, तो ट्रक एक बार फिर बीच रोड से किनारे पहुुंच गया। इधर-उधर करते हुए चालक जब तक ट्रक को नियंत्रित करता, तब तक सामने से मैजिक आ गई और ट्रक अचानक उस पर पलट गया। ट्रक पलटते समय पीछे से टेंपो भी आ गया जो पलट रहे ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में कुछ यात्री ट्रक के नीचे दबे पड़े थे, तो कुछ मैजिक और टेंपो में फंसे थे। लोग यात्रियों को बचाने में जुट गए। इतने में ट्रक चालक मौके से भाग गया। मौके पर मौजूद लोग घायलों को ट्रक में फंसे होने की उम्मीद जब ट्रक के अगले शीशे के पास पहुंचे तो देखा कि केबिन में शराब की बोतलें पड़ी थीं। जिन्हें पुलिस ने बाद में ग्रामीणों के कहने पर बरामद भी कर लिया। ग्रामीणों का कहना था कि जाहिर सी बात है कि ट्रक चालक ने शराब पी रखी थी। इसीलिए ट्रक लहराता हुआ आ रहा था और चालक का ट्रक से नियंत्रण खो गया, लेकिन उसकी शराब की इस लत ने एक साथ 17 लोगों की जिंदगी निगल लीं।
हर तरफ मची थी चीख-पुकार, बचाने की चल रही जद्दोजहद
जमुका दोराहा के पास मंगलवार सुबह करीब 10 बजे हुई घटना के बाद मैजिक और ट्रकों के नीचे फंसे लोगों में चीख-पुकार मच गई। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ लग गई। चूंकि कुछ दूरी पर यूपी 100 की गाड़ी खड़ी थी। इसलिए पुलिस फोर्स को भी पहुंचने में देर नहीं लगी। जल्द से जल्द राहत कार्य शुरू कर दिया गया, लेकिन जो लोग पूरी तरह से नीचे दबे थे, उन्हें निकालना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही रोजा थाना पुलिस फोर्स के अलावा रामचंद्र मिशन, सिंधौली, सेहरामऊ दक्षिणी, चौक कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ देर के लिए आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। मैजिक व ट्रक के नीचे फंसे लोग चीख-पुकार मचा रहे थे और लोग बचाने की जद्दोजहद में जुटे थे, लेकिन कामयाबी नही मिल पा रही थी। ट्रक के नीचे दबे पीली शर्ट पहने एक युवक को बचाने के लिए कुछ लोगों ने उसे बाहर खींचने की कोशिश की, लेकिन वह बुरी तरह से फंसा हुआ था। चाहकर भी लोग उसे बाहर नहीं निकाल पा रहे थे। इसी तरह अन्य लोग भी चीख-पुकार मचा रहे थे। बाद में ट्रक को उठाने के लिए चार क्रेन मंगवाई गई और एक जेसीबी को लगाया गया। वहीं 108 एंबुलेंस भी पहुंच गई। जब तक लोगों को निकालने की कार्रवाई शुरू हो पाई, तब तक ज्यादातर लोगों की सांसे थम चुकी थीं। घायलों में लखीमपुर खीरी की आरती देवी बेसुध थी। घायल उत्तम और अनीस भी बदहवास था। मैजिक चालक रविंद्र भी कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं था। पुलिस टीम ने कुछ लोगों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया तो कुछ लोगों को जल्दी जिला अस्पताल पहुंचाने के चक्कर में डीसीएम में लदवा दिया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले एक-एक करके 16 लोगों की मौत हो गई। बाद में आरती ने भी जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।