फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   others in pilibhit

चीतल को जबड़े में दबाकर ले भागा बाघ.. खेत में मारकर बनाया निवाला

Sun, 05 Jan 2020 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
माधोटांडा (पीलीभीत)। टाइगर रिजर्व के हल्दीडेंगा जंगल से निकले एक बाघ ने माधोटांडा रजवाह के समीप एक चीतल पर हमला कर उसे घायल कर दिया और उसे अपने जबड़े में दबाकर गन्ने में ले जाकर निवाला बना डाला। बाघ होने की जानकारी पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर टाइगर रिजर्व और सामाजिक वानिकी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। टीम ने मौके का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

सुबह कोहरे के दौरान हल्दीडेंगा जंगल से एक बाघ निकलकर माधोटांडा रजवाह के समीप आ पहुंचा। इस दौरान बाघ ने कस्बा निवासी रजनी सिंह के गेहूं के खेत में एक चीतल पर हमला कर उसे घायल कर दिया। बताते हैं कि बाघ घायल चीतल को अपने जबड़े में दबाकर पास के ही हाजी शकूर खान के गन्ने के खेत में ले गया और वहीं उसे अपना निवाला बना डाला। सूचना मिलते ही टाइगर रिजर्व के वन दरोगा प्रयाग ऋषि, नवीन थापा, वनरक्षक राधेश्याम और सामाजिक वानिकी के वन दरोगा अजमेर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। टीम ने खेत का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद पगचिह्न ट्रेस किए। मौके पर खून पड़ा होना भी पाया गया। बाघ के पगचिह्न मिलने के बाद वनकर्मियों ने उस क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी है और लोगों को भी सतर्कता के साथ रहने की हिदायत दी। फिलहाल लोग रविवार देर शाम तक बाघ गन्ने के खेत में ही होना बताते रहे। वन दरोगा का कहना है कि यह पुराना बाघ है जो अक्सर खारजा नहर के सहारे आ जाता है और वापस चला जाता है।
विज्ञापन

माधोटांडा रजवाह क्षेत्र में एक बाघ ने चीतल का शिकार किया है। पगचिह्न ट्रेस होने से बाघ की पुष्टि हुई है। क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी गई है। उम्मीद है कि बाघ जंगल की ओर निकल गया होगा। -डीके गोयल, वन क्षेत्राधिकारी, बराही
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed