फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

प्रशासन ने पलटा फैसला, स्कूलों की छुट्टियां अब 24 तक ही

Thu, 19 Dec 2019 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत/बीसलपुर। मंगलवार को कड़ाके की सर्दी को देखते हुए प्रशासन ने जो स्कूल पांच जनवरी तक बंद किए थे, उस आदेश में अब संशोधन कर दिया है। बीएसए ने संशोधित आदेश जारी कर स्कूलों की छुट्टियां फिलहाल 24 दिसंबर तक ही रहने की घोषणा की है। पांच जनवरी तक इकट्ठी छुट्टियां किए जाने को लेकर इस फैसले पर सवाल उठ रहे थे। अब तय हुआ है कि आगे दिनों में ठंड का जो हाल रहेगा, उसी हिसाब से छुट्टियां बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

बीएसए का आदेश परिषदीय स्कूलों के साथ प्राइवेट, सीबीएसई, आईसीएससी बोर्ड, आईटीआई संस्थानों समेत सभी स्कूलों के लिए पहले भी था और अब भी। वहीं संशोधित आदेश मेें उन्होंने अवकाश के दिनों में शिक्षकों से स्कूल में रोजाना पहुंचने को कहा है। केवल छात्र-छात्राओं की छुट्टी रहेगी। इस अवधि में इंटर और डिग्री कॉलेज भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन

बीएसए देंवेंद्र स्वरूप ने मंगलवार को डीएम वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर जिले के सभी बेसिक विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी कन्या आवासीय विद्यालयों में पांच जनवरी 2020 तक अवकाश घोषित कर दिया था, लेकिन अब इस आदेश में संशोधन किया है। अब स्कूल 24 दिसंबर तक बंद करने की घोषणा की गई है। इसके बाद स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे, इसके संबंध में बाद में आदेश जारी होगा। उधर, लंबा अवकाश होने से शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। अधिकांश शिक्षकों ने सात दिवसीय अवकाश का उपयोग करने की योजना भी बना ली थी। बीएसए की ओर से जारी संशोधित आदेश में शिक्षकों को रोजाना स्कूल जाने को कहा गया है। ऐसे में शिक्षक मायूस हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed