{"_id":"5db1f2058ebc3e015e1b7cbd","slug":"others-in-pilibhit-bareilly-news-bly381581843","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुआ कराने वाले हेडमास्टर पर लटक रही कार्रवाई की तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुआ कराने वाले हेडमास्टर पर लटक रही कार्रवाई की तलवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। परिषदीय स्कूल में भोले-भाले बच्चों को सर्वमान्य प्रार्थना के स्थान पर दुआ करने वाले हेडमास्टर फुरकान मियां पर बड़ी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। तीन सदस्यीय कमेटी ने अपनी जांच में बच्चों को राष्ट्रगान या राष्ट्रगीत याद न होने को गंभीर गलती माना है। बच्चों से पूछताछ का वीडियो भी बनाया गया है। डीएम ने जांच रिपोर्ट फिलहाल शासन को भेज दी है। शासन स्तर से हेडमास्टर पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
बीसलपुर के प्राथमिक विद्यालय ग्यासपुर द्वितीय में प्रधानाध्यापक फुरकान मियां द्वारा बच्चों को अनुमन्य प्रार्थना की जगह मदरसे में होने वाली दुआ कराने का मामला प्रकाश में आया था। तब बीएसए ने आननफानन में 14 अक्तूबर को प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। फिर उनकी बहाली करते हुए अटैच कर दिया। मगर, सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में बनी कमेटी की जांच में यह पाया गया कि स्कूल में बच्चों को प्रार्थना के अलावा राष्ट्रगान या राष्ट्रगीत तक याद नहीं है। न ही प्रधानाध्यापक ने बच्चों को राष्ट्रगीत या राष्ट्रगान कभी सिखाया। प्रधानाध्यापक पिछले नौ साल से बच्चों को केवल ....लब पे आती है दुआ बनके तमन्ना मेरी...ही सिखा रहे थे। जांच कमेटी ने जब बच्चों से राष्ट्रीय गीत या राष्ट्रगान सुनाने को कहा तो बच्चों ने इन सबके जवाब में ... लब पे आती है दुआ बनके तमन्ना मेरी... ही दोहराया। बच्चों द्वारा सर्वमान्य प्रार्थना और राष्ट्रगान सुनाने में असमर्थता जताई। स्कूल कीर शैक्षिक गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बच्चों को सर्वमान्य प्रार्थना के अलावा राष्ट्रगान न आने को गंभीर लापरवाही माना और जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी। अब इस रिपोर्ट के आधार पर शासन प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई करेगा।
परिषदीय स्कूल ग्यासपुर द्वितीय में त्रिसदस्यीय समिति द्वारा जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट में बच्चों को प्रार्थना और राष्ट्रगान न आना गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है। अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन
वैभव श्रीवास्तव, डीएम
छठे दिन भी स्कूल नहीं पहुंचे फुरकान मियां
छठे दिन भी फुरकान नहीं पहुंचे स्कूल हिंदू बच्चों को मदरसे की प्रार्थना कराने पर प्राथमिक विद्यालय ग्यासपुर द्वितीय से हटाकर प्राथमिक विद्यालय बख्तावर लाल भेजे गए हेड मास्टर फुरकान मियां छठे दिन भी ज्वाइन करने नहीं पहुंचे। उनको 19 अक्तूबर को बहाली के बाद यहां ज्वाइन करने को कहा गया था। खंड शिक्षाधिकारी उपेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि इसकी रिपोर्ट बीएसए दफ्तर में दाखिल कर दी गई है।