{"_id":"5da9fe8b8ebc3e013077351b","slug":"others-in-pilibhit-bareilly-news-bly3807681200","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफएसडीए टीम ने पनीर, बूंदी, छेना के भरे नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफएसडीए टीम ने पनीर, बूंदी, छेना के भरे नमूने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार धनतेरस और दीवाली नजदीक आते ही फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफएसडीए) टीम हरकत में आ ही गई। शहर के नामचीन होटल और प्रतिष्ठानों पर हुई छापा मारकर में पनीर, छेना, बूंदी और दही के नमूने लिए। एक होटल से बासी लड्डू और जलेबी को फेंकवाया। कई होटलों को गंदगी मिलने पर नोटिस जारी की है। टीम की कार्रवाई से शहर में हड़कंप मचा रहा।
अभिहीत अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि धनतेरस और दीवाली त्योहार को देेखते हुए एफएसडीए टीम ने कार्रवाई की। बताया कि रेलवे स्टेशन चौराहा पर देशराज स्वीट्स से दही का नमूना लिया गया। इनके होटल पर गंदगी मिलने पर नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। संतोष मिष्ठान भंडार से बूंदी का नमूना लेकर 10 किलो बासी लड्डू और जलेबी को मौके पर नष्ट कराया गया। इस मिष्ठान भंडार पर फर्श टूटी थी। डस्टबिन नहीं था। गंदगी के चलते सामान का रखरखाव सही तरीके से नहीं मिला। हर तरफ गंदगी मिलने पर प्रतिष्ठान मालिक को नोटिस दिया है। छतरी चौराहा के नजदीक निर्मल एंड रेस्टोरेंट से पनीर का नमूना भरा। होटल के रसोई घर में गंदगी मिली। इस पर होटल मालिक को नोटिस दिया है। नकटादाना चौराहा पर पवन स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट से छेना का नमूना लिया गया। प्रतिष्ठान पर कुछ खाद्य पदार्थ खुले में रखे मिले। प्रतिष्ठान मालिक को खाद्य पदार्थ ढंक कर रखने के निर्देश दिए गए हैं। माधोटांडा रोड पर गौहनिया चौराहा के पास धर्मेंद्र मिष्ठान भंडार, कानपुर मिष्ठान भिंडार, बंगाली मिष्ठान भंडार, गौरव गुप्ता मिष्ठान भंडार का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी गई हैं।
कर्मचारियों के मांगे हैं स्वास्थ्य प्रमाण पत्र
अभिहीत अधिकारी के मुताबिक प्रतिष्ठानों पर मिठाई समेत अन्य खाद्य पदार्थ बनाने में लगे कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र मांगे गए हैं। इसके अलावा बिल को लेकर भी जानकारी की गई है। उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान स्वामियों को शुद्धता का ध्यान रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। हिदायत के बाद भी अगर सुधार नहीं किया गया तो दोबारा निरीक्षण के दौरान खामी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।