फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   others in pilibhit

फेसबुक पर छह महीने की चुप्पी बता रही अवसाद की कहानी

Sat, 19 Oct 2019 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र अनस शम्सी के फांसी के फंदे से लटककर जान देने के बाद हर कोई उसकी मौत की वजह की तलाश कर रहा है। 20 फरवरी को फेसबुक पर फंदे में मछली का चित्र पोस्ट करना फिर उसके बाद कोई भी पोस्ट सामने न आने से उसके दोस्त अंदाजा लगा रहे हैं कि इसके बाद वह अवसाद से उबर नहीं पाया।
विज्ञापन

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि जब अनस ने कार्टून बनाया होगा तो कोई न कोई बात तो उसके दिमाग में रही होगी। यह बात उसने परिवारवालों से भी नहीं शेयर की। फिलहाल अभी अनस की सुसाइड की गुत्थी पूरी तरह से सुलझी नहीं है। इधर परिवार इस बात से सहमत नहीं है कि अनस अवसाद में था। पिता का कहना है कि हाल ही में छुट्टियां बिताने अनस घर आया था। यहां वह 10 दिन तक सामान्य तरीके से रहा। अब उसके निजी जीवन में कोई दिक्कत हो तो वह उनको पता नहीं। माता-पिता यह समझने की कोशिश में लगे हैं कि अपने कैरियर के प्रति चिंतित रने वाले अनस ने खुदकुशी करने की क्यों सोची।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पकड़िया निवासी जनरल मर्चेंट व्यापारी समीउद्दीन शम्सी के तीन बच्चों में सबसे छोटा अनस पांच साल से अलीगढ़ में रहकर एमएसडब्ल्यू पढ़ाई के बाद पीएचडी की तैयारी कर रहा था। उसने दो दिन पूर्व हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी थी। अनस का शव सुपुर्द ए खाक किया जा चुका है। परिजन अपने होनहार जवान बेटे को खोकर टूट चुके हैं। हर कोई अनस के जान देने के पीछे वजह का पता लगाने के लिए अपने-अपने स्तर से कयास लगा रहा है, मगर अब तक जान देने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली चला जाता तो शायद टल जाता हादसा
पिता समीउद्दीन शम्सी और अन्य रिश्तेदारों का कहना है कि उसने कभी अपनी दिक्कत का अहसास ही नहीं होने दिया। वह ऐसा कदम उठाएगा, ये उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। न तो उसे पढ़ाई की दिक्कत थी, न नौकरी की। अनस अभी आगे की पढ़ाई और नौकरी की तैयारी के सिलसिले में दिल्ली जाने की बात कह रहा था। कुछ दोस्तों का कहना है कि शायद वह यहां से हट जाता तो यह घटना न होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed