फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   others in pilibhit

दुश्मनी और स्वार्थ की राजनीति में विश्वास नहींः वरुण गांधी

Fri, 11 Oct 2019 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
सांसद वरुण गांधी ने कहा कि वह दुश्मनी और स्वार्थ की राजनीति में विश्वास नहीं रखते। वह दिल के रिश्ते और सेवा की राजनीति करते हैं। विकास कराना उनकी प्राथमिकता में है।
विज्ञापन

वरुण गांधी ने बरखेड़ा के गांव गाजीपुरकुंडा से गांधी संकल्प पदयात्रा निकाली। इसमें विधायक किशनलाल राजपूत और रामसरन वर्मा के अलावा भाजपा जिला महामंत्री संजीव प्रताप सिंह, स्वामी प्रवक्तानंद समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए। सांसद ने बर्रामऊ, परेई, पिपरिया मंडन, रमबोझा, पैतबोझी, कुष्मा, महमदपुर किशनपुर, कटैया, लंभुआ आदि गांवों में जनसभा की। उन्होंने गांव वालों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। सांसद ने कहा कि कोई उनके साथ गलत व्यवहार करता है तो उसको सीधे बताएं। वह उन नेताओं में नहीं हैं, जो चुनाव बाद अपना क्षेत्र भूल जाएं। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरद्वारीलाल गंगवार, धर्मपाल वर्मा, ज्ञानप्रकाश ज्ञानी, अशोक गंगवार और प्रवक्ता एमआर मलिक साथ रहे। शाम को वरुण गांधी ने घर पहुंचकर वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश मिश्र के निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट की। दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को पीलीभीत पहुंचने पर खमरिया पुल के पास कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed