फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   others in pilibhit

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के रिश्तेदार डेंगू के चपेट में

Fri, 11 Oct 2019 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पूरनपुर (पीलीभीत)। पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री के रिश्तेदार अनिल वाजपेयी डेंगू की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में उनको प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ला में पहुंचकर आसपास के लोगों की जांच की। एमओआईसी ने मोहल्ला बमनपुरी में फॉगिंग कराने को नगर पालिका को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

मोहल्ला बमनपुरी निवासी अनिल वाजपेयी (56) पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विनोद तिवारी के समधी हैं। अनिल वाजपेयी को छह दिन पहले बुखार ने चपेट में ले लिया था। उनको मुख्यालय पर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उनको डेंगू होने की पुष्टि की। पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी ने मोबाइल पर सीएमओ सीमा अग्रवाल से वार्ता कर डेंगू से निपटने के लिए फॉगिंग कराने को कहा। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने एमओआईसी को डेंगू बुखार से पीड़ित के आसपास के लोगों की जांच कराने, फॉगिंग कराने के निर्देश दिए। एमओआईसी डॉ. छत्रपाल सिंह ने बताया कि टीम भेजकर बुखार से पीड़ित मिले लोगों की जांच करवाई गई। उन्होंने बताया कि मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी आसिफ की तेरह वर्षीय पुत्री साजदा को बुधवार को सीएचसी लाया गया था। उसमें डेंगू बुखार के लक्षण तो मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed