फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   others in madhotanda pilibhit

..तो अब भी शारदा डैम के आसपास घूम रहा बाघ

Tue, 07 Jan 2020 10:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
others in madhotanda pilibhit
माधोटांडा (पीलीभीत)। अभी कुछ दिन पहले ही शारदा डैम के पास बाघ दिखाई दिया था। टाइगर रिजर्व प्रशासन ने बाघ के वापस जंगल की तरफ चले जाने की बात कही, लेकिन अब दोबारा बाघ ने मौजूदगी का अहसास कराया। मंगलवार सुबह महाराजपुर गांव निवासी अर्जुन मंडल के खेत के पास बाघ के गुजरने की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने पड़ताल की तो पगमार्क ट्रेस हो गए।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले महोफ रेंज के जंगल से निकलकर एक बाघ शारदा डैम के पास पहुंच गया था। इसको लेकर काफी शोर मचा रहा। वन विभाग की टीम ने बाघ को वापस करने के लिए दिन भर मशक्कत की थी। उसको पकड़ने के लिए खाबड़ भी लगाया गया था। ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। दूसरे दिन वन विभाग के अधिकारियों ने दावा किया कि बाघ शारदा डैम से होकर वापस जंगल चला गया। इसके बाद भी बाघ को लेकर ग्रामीण दहशत में थे। मछली निगरानी करने वाले रामलखन सहित कई ग्रामीणों ने डैम के 17 किलोमीटर के पास पानी में तैरते हुए बाघ को उत्तराखंड की सीमा की ओर जाते हुए देखने का दावा किया था। उनका कहना था कि बाघ इसी इलाके में हो सकता है। मंगलवार को महाराजपुर गांव में अर्जुन मंडल के खेत के पास बाघ की मौजूदगी के साक्ष्य मिले। इसकी सूचना मिलने पर नौजलहा वन चौकी से टीम गांव पहुंची। उसने बाघ के पगमार्क ट्रेस किए। वन कर्मियों ने सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

हर तरफ आबादी का इलाका है। इसको लेकर वन विभाग के अधिकारियों से निगरानी बढ़ाने को कहा था। शारदा डैम के किनारे नरकुल और घास में बाघ के छिपे होने की आशंका भी जताई, लेकिन कोई गंभीरता नहीं बरती गई। - आशा मिस्त्री, प्रधान महाराजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

डैम के आसपास बाघ की लगातार मौजूदगी हो रही है। आबादी का इलाका होने की वजह से यहां पर खतरा अधिक है। किसान खेतों पर काम करता है, ऐसे में विभाग को सतर्कता बढ़ानी चाहिए। - रामलखन, ग्रामीण

बाघ की सूचना मिलने पर टीम गांव भेजी गई थी। पगचिह्न ट्रेस किए गए हैं। ग्रामीणों को अलर्ट रहने के निर्देश देने के साथ निगरानी भी बढ़ाई गई है। आला अधिकारियों को भी सूचित कर दिया है। - डीके गोयल, रेंजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed