फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   others in jahanabad pilibhit

इंस्पेक्टर ने तो नहीं मानी गोहत्या, तस्कर जरूर बोले-हां हमने मारकर मांस बेच दिया

Tue, 07 Jan 2020 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
others in jahanabad pilibhit
जहानाबाद (पीलीभीत)। शहर विधायक के पैतृक गांव कुकरीखेड़ा में बछिया की हत्या करने वाले दो गोमांस तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए, जबकि उनके तीन साथी भाग निकले। पांचों आरोपी ऐमी गांव मार्ग पर गन्ने के खेत में गोहत्या की तैयारी कर रहे थे। तस्करों की धरपकड़ के साथ ही इंस्पेक्टर जहानाबाद मनीराम सिंह का गोवंश के अवशेष मिलने के बाद घटना से इनकार करने वाला झूठ भी उजागर हो गया।
विज्ञापन

शहर विधायक संजय सिंह गंगवार के पैतृक गांव कुकरीखेड़ा में रविवार रात गोमांस तस्करों ने बछिया की हत्या कर दी थी। अवशेष मिलने के बाद पुलिस अधिकारी कार्रवाई का दावा करते रहे थे, जबकि इंस्पेक्टर जहानाबाद पूरी घटना को दबा गए। अधिकारियों के स्वीकारने के बाद भी वह सोमवार को दिन भर घटना होने से इनकार करते रहे। घटना छिपाने की बात अफसरों के संज्ञान में पहुंची तो इंस्पेक्टर की फटकार लगाई गई। तब देर रात अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। सोमवार आधी रात के बाद पुलिस को सूचना मिली कि ऐमी गांव जाने वाले रास्ते पर गन्ने के खेत में गोहत्या की जा रही है। दरोगा अजीत कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही तस्कर भागने लगे। पीछा कर पुलिस ने कुकरीखेड़ा गांव निवासी शकील अहमद और सुंदरपुर गांव निवासी रिफाकत उर्फ अइया को धर दबोचा, जबकि उनके तीन साथी ऐमी गांव निवासी फिदा हुसैन, कुकरीखेड़ा गांव निवासी तुफैल और मुख्तयार भाग गए। पुलिस ने दो गोवंशीय पशु और औजार बरामद किए। तस्करों को थाने लाकर पूछताछ की गई। इसमें एक दिन पूर्व कुकरीखेड़ा गांव में हुई बछिया की हत्या का मामला भी खुल गया। पुलिस के मुताबिक बछिया की हत्या करने के बाद इन्हीं पांचों तस्करों ने उसका मांस बेचा था।
विज्ञापन

गोहत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दो तस्कर गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं। भागे हुए साथियों की तलाश के लिए टीम लगाई है। उन तीनों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। गोहत्या को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - रोहित मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed