फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   others in bisalpur pilibhit

परिजन गए रिश्ता करने, पीछे छात्रा ने फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या

Sun, 05 Jan 2020 10:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
others in bisalpur pilibhit
बीसलपुर (पीलीभीत)। परिवार की गैर मौजूदगी में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसके रिश्ते की बात करने गए हुए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हालांकि अभी आत्महत्या की वजह नहीं पता लग पाई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जोगीठेर निवासी रमेश गंगवार परिवार के साथ रविवार को अपने 19 वर्षीय बेटी पारुल के रिश्ते की बात करने गए हुए थे। पारुल अकेली घर पर थी। शाम को घर लौटे तो काफी खटखटाने के बावजूद घर में मौजूद पारुल ने दरवाजा नहीं खोला। कुछ इंतजार करने के बाद बाहर की दीवार फांदकर अंदर घुसे तो दंग रह गए। उन्होंने बताया कि पारुल का शव दुपट्टे से बने एक फंदे से लटकता मिला। परिवार वालों का शोर सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पारुल बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया कि आत्महत्या की वजह अभी पता नहीं लग पाई है। परिवार से पूछताछ की जाएगी। अभी कोई तहरीर भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed