फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   others in bisalpur pilibhit

चीनी मिल संविदा कर्मी का शव रखकर लगाया जाम

Thu, 10 Oct 2019 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
others in bisalpur pilibhit
बीसलपुर (पीलीभीत)। चीनी मिल के संविदा कर्मी श्रमिक की मौत के दूसरे दिन उसके परिवारवालों ने अन्य श्रमिकों के साथ मृतक का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। चीनी मिल प्रबंधन के खिलाफ श्रमिकों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। श्रमिक मृतक के परिवार को मुआवजा, पत्नी की नौकरी और फंड-बीमा का तत्काल भुगतान कराने की मांग पर अड़े थे। परिवारवालों ने मृतक का अंतिम संस्कार रोके रखा। डेढ़ घंटे तक रोड जाम रहा। बाद में चीनी मिल के अफसर मौके पर पहुंचे और उनकी सारी मांगें मान लीं। तब परिवारवाले मान गए और मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी किसान सहकारी चीनी मिल के श्रमिक 25 वर्षीय गंगादीन श्रीवास्तव की मंगलवार को कारखाने में काम करते समय नीचे गिरकर मौत हुई थी। हंगामे के बाद पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया था। बुधवार सुबह शव का अंतिम संस्कार होना था, लेकिन परिजनों ने अंतिम संस्कार रोक दिया। श्रमिक नेता, रिश्तेदार और मोहल्ले वालों के साथ शव लेकर रामलीला रोड पर एक धार्मिक स्थल के पास आ गए। यहां सभी ने शव रोड पर रखकर जाम लगा दिया। भीड़ ने चीनी मिल प्रबंधन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलने पर चीनी मिल जीएम एसडी सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। भाजपा विधायक रामसरन वर्मा, एसडीएम सैारभ दुबे, सीओ प्रवीण मलिक, कोतवाल हरीशंकर वर्मा भी आ गए। चीनी मिल अफसरों ने श्रमिक नेताओं और परिजनों से बातचीत की। इसमें मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता, पत्नी पार्वती को चीनी मिल में नौकरी और मृतक के देयों का अतिशीघ्र भुगतान कराने की मांग की गई। काफी देर तक चली बातचीत के बाद जीएम ने इन तीनों मांगों को स्वीकार लिया। परिवारवाले लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही मानें और जाम खोल दिया। इसके बाद दोपहर को गंगादीन के शव का अंतिम संस्कार किया गया। प्रदर्शन के दौरान मार्ग पर यातायात डेढ़ घंटे तक ठप रहा। दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रहीं। जाम लगाने वालों में श्रमिक नेता श्याम बहादुर शर्मा, राजेंद्र प्रसाद, रेलवे के श्रमिक नेता प्रेमपाल शर्मा, युवा विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन

आर्थिक सहायता में मिलेंगे चार लाख रुपये
मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता के रुप में चार लाख रुपये दिए जाएंगे। पत्नी पार्वती को आठ हजार रुपये प्रतिमाह की नौकरी संविदा के तहत दी जाएगी। इसके अलावा परिजन की ओर से की गई देयों के भुगतान की मांग को भी जल्द पूरा किया जाएगा। - एसडी सिंह, जीएम चीनी मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

000 श्रमिक के परिजन द्वारा जाम लगाकर प्रदर्शन करने की सूचना मिली थी। मैं मौके पर गया। परिजन की चीनी मिल प्रबंधन के अधिकारियों से बातचीत कर हर मदद करा दी गई है। - रामसरन वर्मा, विधायक बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed