{"_id":"5d98dc668ebc3e93db11af1c","slug":"others-in-bisalpur-pilibhit-bareilly-news-bly3790185182","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत जमीन पर आंबेडकर और बुद्ध की रातोंरात लगाईं प्रतिमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत जमीन पर आंबेडकर और बुद्ध की रातोंरात लगाईं प्रतिमाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर/ चुर्रासकतपुर (पीलीभीत)। रात में कुछ लोगों ने ग्राम पंचायत की खाली पड़ी जमीन पर भगवान बुद्ध और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाएं लगा दीं। इससे गांव में तनाव है। नई परंपरा डालने का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। अफसरों ने फिलहाल जानकारी न होने की बात कहकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है।
चुर्रासकतपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव चुर्रा गौटियां में शुक्रवार की रात कुछ लोगों ने गांव के बाहर ग्राम पंचायत की खाली पड़ी जमीन पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और महात्मा बुद्ध की प्रतिमाएं लगा दीं। इनकी न तो प्रशासन से परमीशन ली गई, न ही गांव के किसी व्यक्ति को प्रतिमाएं जानकारी ली गई। शनिवार को सुबह जब ग्रामीण उधर से गुजरे तब उन्होंने खाली जमीन पर दोनों प्रतिमाएं लगी देखीं। थोड़ी ही देर में यह बात पूरे गांव में फैल गई। वहां पर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। गांव वाले महात्मा बुद्ध और बाबा साहब डॉ. आंबेडकर की प्रतिमाएं अचानक लगाने पर चर्चाएं करने लगे। कुछ देर में थाने और एसडीएम को भी सूचना दी गई। अफसरों ने मामले को हल्के में लेकर लेखपाल को मौके पर भेजकर जांच कराई। तमाम अफसरों ने जानकारी में न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। फिलहाल, बिना परमीशन प्रतिमाएं लगाने पर गांव में तनाव है। परमीशन न लेने की पुष्टि अफसरों ने भी की है, लेकिन अफसर इस मामले में खुलकर कुछ नहीं बोल रहे।
मुझे इस मामले की जानकारी एसडीएम से हुई। पुलिस को गांव भेजकर मामले को दिखवा रहे हैं। वैसे यह मामला राजस्व विभाग का है। प्रवीण मलिक सीओ बीसलपुर
मामला संज्ञान में आ गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। मूर्तियां लगाने से पहले प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई। सौरभ दुबे एसडीएम बीसलपुर