फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   others in bilsanda pilibhit

मृत नवजात की फोटो खींचने पर हंगामा

Tue, 15 Oct 2019 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
others in bilsanda pilibhit
बिलसंडा (पीलीभीत)। सीएचसी पर भर्ती गर्भवती के मृत बच्ची पैदा होने पर पिता ने उसकी स्मृति के लिए फोटो खींची तो अस्पताल में जमकर हंगामा हो गया। आरोप है कि डॉक्टर के पति ने फोटो खींचने से मना कर दिया। इससे आक्रोशित होकर पिता और डॉक्टर के पति के बीच जमकर नोंकझोंक हुई। हंगामा बढ़ने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझाकर हंगामा शांत कराया।
विज्ञापन

लिलहर गांव निवासी राजकपूर ने बताया कि वह पत्नी स्नेहलता को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार को सीएचसी लाए थे। यहां डाक्टरों ने चेकअप के बाद घर भेज दिया था। रविवार को दोबारा स्नेहलता को प्रसव के लिए सीएचसी लाया गया। रात में उसने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची मृत पैदा हुई थी। सोमवार सुबह राजकपूर बच्ची का फोटो खींचने लगे। इसी बीच नर्स के पति ने फोटो लेने से इंकार किया। जिसके बाद विवाद हो गया। नर्स के पति और बच्ची के पिता में झड़प हो गई। सीएचसी परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। इंस्पेक्टर एसके सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। उधर, सीएचसी अधीक्षक डॉ. श्रीराम का कहना है कि बच्ची मृत पैदा हुई थी। मामूली कहासुनी हुई थी, उसको शांत करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed