{"_id":"5d66f6928ebc3e017e52a52d","slug":"other-crime-bareilly-news-bly374035051","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन के करीबी के प्लॉट पर कब्जे का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन के करीबी के प्लॉट पर कब्जे का मामला
विज्ञापन
बरेली। श्यामनगर में पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन के करीबी के प्लॉट को कब्जाकर उल्टा उन्हीं के परिचितों पर हमले की रिपोर्ट कराने वालों के खिलाफ अब उल्टी कार्रवाई हो सकती है। बुधवार को पूर्व सांसद ने डीआईजी से मुलाकात कर उन्हें असलियत से वाकिफ कराया। उनके पक्ष ने कई अधिकारियों समेत सुभाष नगर थाने में तहरीर देकर दूसरे पक्ष को गुंडा करार देकर कार्रवाई की मांग की। डीआईजी ने एसएसपी को यह मामला रेफर कर दिया। साथ ही प्रशासनिक जांच एसडीएम सदर कर रहे हैं। इनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
पूर्व सांसद ऐरन के साथ गए उनके करीबी रामपुर गार्डन निवासी अनिल पाठक ने डीआईजी को दिए पत्र में जिक्र किया है कि नेकपुर बाहर चुंगी उनकी करीब साढ़े आठ बीघा जमीन है। इस पर उनका वैध कब्जा भी है। इस पर कुछ भूमाफिया की नियत खराब है। इस गिरोह में अवैध टेंपो स्टैंड चलाने वाला शख्स और उसके गुर्गे शामिल हैं। बताया कि ये बुधवार सुबह दस बजे वे अपने प्लॉट को देखने गए तो वहां ये लोग आ गए। इन्होंने प्लॉट पर कब्जे की कोशिश की और तमंचा चाकू निकालकर उन्हें धमकाया। कहा कि भाग जाओ वर्ना यहीं दफना दिए जाओगे। बताया कि ये लोग उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की भी धमकी दे गए हैं। ऐसे में दोषियों पर कार्रवाई की जाए। डीआईजी ने मामला एसएसपी को रेफर कर सुभाष नगर पुलिस को जांच कर कार्रवाई कराने के निर्देश दिए हैं। सुभाष नगर इंस्पेक्टर का कहना था कि भूमि पर निर्माण रोक दिया गया है। एसडीएम की रिपोर्ट के बाद ही कार्रवाई होगी।
एसडीएम ने दिए हैं तूदाबंदी के आदेश
- पूर्व सांसद ऐरन ने डीआईजी को बताया कि भूमि की नपत कराने को लेकर एसडीएम सदर को पत्र दिया गया था। एसडीएम ने इसकी तूदाबंदी के लिए तहसीलदार बरेली को निर्देश दिए हैं कि टीम बनाकर कार्रवाई कराई जाए। ऐसे में हकीकत जल्दी ही सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
दूसरे पक्ष ने ये कराई है रिपोर्ट
- श्यामनगर कॉलोनी निवासी अवनीश पांडेय ने 25 अगस्त को सुभाष नगर थाने में हेमंत उर्फ पिंटू समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी। अवनीश के मुताबिक उन्होंने नेकपुर निवासी शेर सिंह से फरवरी में 200 गज का प्लॉट खरीदा है। ये जमीन उनके नाम भी आ गई है। कुछ लोग इसे पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन की बताकर उन्हें धमका रहे हैं। जब वह अपनी कॉलोनी के बाहर टहल रहे थे तो ऐसे ही लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। उन्होंने पुलिस बुलाई तो वे भाग गए।
- पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन दोपहर में मुझसे मिले थे। एक प्लॉट पर कुछ लोगों के कब्जे की कोशिश का आरोप था। उसकी जांच राजस्व टीम अलग से कराई जा रही है। मैंने एसएसपी से मामला दिखवाने को कहा है। वैसे राजस्व टीम की रिपोर्ट आने पर ही दोषियों के खिलाफ कायदे से कार्रवाई हो सकेगी। - राजेश कुमार पांडेय, डीआईजी रेंज