फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

एलन क्लब- अब आय व्यय का ब्योरा भी जांच के दायरे में

Thu, 02 Jan 2020 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
other
बरेली। एलन यूनियन क्लब में एक तिहाई सदस्य अवैध पाए जाने के बाद वहां का मनमाना खर्च भी जांच के दायरे में लाने की तैयारी हो रही है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, कुछ पदाधिकारी वर्षों से क्लब पर हावी हैं और उनके कार्यकाल में आय-व्यय में भारी गड़बड़ियां हुई हैं। इसकी जांच कराने को लेकर कई शिकायतें क्लब अध्यक्ष यानी कमिश्नर रणवीर प्रसाद तक पहुंची हैं।
विज्ञापन

एलन क्लब में कुछ लोग महत्वपूर्ण पदों पर पिछले कई वर्षों से हावी हैं। आर्थिक गड़बड़ी करने वाले इन पदाधिकारियों की लॉबी भी मजबूत है। इन पदाधिकारियों ने अपने कार्यकाल में तमाम मिलने वाले लोगों को नियमों को ताक पर रखकर सदस्यता दिला दी। कमिश्नर से शिकायत के बाद जब जांच हुई तो एक तिहाई से ज्यादा सदस्य अवैध पाए गए। मगर आय-व्यय में हुई भारी गड़बड़ियाें की जांच अभी बाकी है। इसी वजह से कमिश्नर के तेवरों को देखकर क्लब में खलबली मची है। बताया जाता है कि पिछले साल तक कुछ चर्चित पदाधिकारियों के घर सब्जी और शराब फ्री में सप्लाई हो रही थी। मगर कमिश्नर की सख्ती के बाद इस पर ब्रेक लग गए हैं।
विज्ञापन

सुंदरीकरण के नाम पर लूटपाट
स्वीमिंग पूल और भवन नवीनीकरण आदि कामों पर होने वाले वास्तविक खर्चों से कहीं अधिक व्यय खातों में दिखाया जाता रहा है। बार में हर माह दो दर्जन से ज्यादा बोतलें टूटफूट में दिखाई जाती हैं। इस खेल में कुछ पदाधिकारी और प्रमुख सदस्यों का हाथ रहता था, इसके तहत ही फ्री पैग का दौर चलता था। बमुश्किल आधे सदस्यों से खर्च लिए जाते हैं, बाकी सब हिसाब-किताब में खप जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे कार्यकाल में आय-व्यय और अन्य गतिविधियां नियमानुसार हुई हैं। इससे पहले क्लब में गड़बड़ियां हुई, उसके लिए मौजूदा कमेटी और पदाधिकारी जिम्मेदार नहीं हैं। जांच होने से पारदर्शिता ही आएगी।
- संदीप अग्रवाल मिंटू, सह सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed