{"_id":"5deea2358ebc3e87943c06d4","slug":"other-bareilly-news-bly387427796","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में काम कर रहे मजदूर ने बच्ची से की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में काम कर रहे मजदूर ने बच्ची से की छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीगंज। घर में काम कर रहे मजदूर ने नहाने जा रही 10 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ की। उसके शोर मचाने पर परिजन आए तो आरोपी भाग निकला। बच्ची की मां ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाने पहुंची बच्ची की मां ने बताया कि उनके घर में मरम्मत का कार्य चल रहा है। उनकी 10 वर्षीय बेटी पड़ोस में अपने ताऊ के घर नहाने जा रही थी। इसी बीच मौका पाकर घर में काम कर रहा बिबियापुर निवासी मजदूर इब्राहिम बच्ची के साथ छेड़खानी करने लगा। बच्ची ने शोर मचाया तो घर में मौजूद अन्य परिजन वहां पहुंच गए, तभी इब्राहिम भाग गया। मां की तहरीर पर सीबीगंज पुलिस ने इब्राहिम के खिलाफ छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।