{"_id":"5de970858ebc3e54a64f5c44","slug":"other-bareilly-news-bly386861739","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन में खुद नहीं तोड़ा अवैध निर्माण तो गरजेगा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन में खुद नहीं तोड़ा अवैध निर्माण तो गरजेगा बुलडोजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजभान स्कूल के अवैध निर्माण का मामला
विज्ञापन
पहले खुद ही निर्माण तोड़ने को राजी था स्कूल, मामला ठंडा पड़ते ही रोका ध्वस्तीकरण
बरेली। राजेंद्रनगर में आवास विकास की मिलीभगत से सूरजभान स्कूल की अवैध बिल्डिंग का ध्वस्तीकरण नहीं हो पा रहा है। आवास विकास परिषद ने इसके लिए पहले 15 अक्तूबर की तारीख ध्वस्तीकरण के लिए निर्धारित की थी लेकिन बाद में स्कूल ने खुद ही बिल्डिंग के अवैध हिस्से को तोड़ना शुरू कर दिया। लेकिन मामला ठंडा पड़ते ही स्कूल प्रबंधन ने कुछ हिस्सा तोड़ने के बाद बाकी अवैध निर्माण को ऐसे ही छोड़ दिया है। इस पर आवास विकास के एक्सईएन ने स्कूल के प्रबंधक को 15 दिन के बाद अवैध निर्माण तोड़ने का नोटिस भेजा है।
अक्तूबर में दिवाली में पहले राजेंद्रनगर स्थित बी ब्लॉक में सूरजभान स्कूल में एक हिस्से का अवैध निर्माण करा लिया गया था। इसे लेकर आवास विकास के एक्सईएन राजीव कुमार ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस देते हुए अवैध निर्माण तोड़ने के लिए 15 अक्तूबर को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तय की थी। प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई शुरू होती, इससे पहले ही स्कूल प्रबंधन ने अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू कर दिया है। प्रबंधन के लोगों ने तत्कालीन डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह से मिलकर यह आग्रह किया था कि प्रशासन कार्रवाई न करे, वह खुद ही निर्माण के अवैध हिस्से को तोड़ देंगे। इसके लिए प्रशासन के तैयार होने के बाद स्कूल प्रबंधन ने कुछ दिन तो निर्माण तोड़ा लेकिन बाद में मामला ठंडा होने के बाद बिल्डिंग को ऐसी ही छोड़ दिया गया। आवास विकास के एक्सईएन ने स्कूल प्रबंधन को फिर से नोटिस देते हुए इस पर नाराजगी जताई है कि दिवाली के बाद प्रबंधन ने अनाधिकृत निर्माण को तोड़ा ही नहीं है। एक्सईएन राजीव कुमार ने बताया कि स्कूल को नोटिस भेजते हुए 15 दिन का समय दिया गया है। इस दौरान अगर स्कूल ने खुद अवैध निर्माण नहीं तोड़ा तो आवास विकास कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले खुद ही निर्माण तोड़ने को राजी था स्कूल, मामला ठंडा पड़ते ही रोका ध्वस्तीकरण बरेली। राजेंद्रनगर में आवास विकास की मिलीभगत से सूरजभान स्कूल की अवैध बिल्डिंग का ध्वस्तीकरण नहीं हो पा रहा है। आवास विकास परिषद ने इसके लिए पहले 15 अक्तूबर की तारीख ध्वस्तीकरण के लिए निर्धारित की थी लेकिन बाद में स्कूल ने खुद ही बिल्डिंग के अवैध हिस्से को तोड़ना शुरू कर दिया। लेकिन मामला ठंडा पड़ते ही स्कूल प्रबंधन ने कुछ हिस्सा तोड़ने के बाद बाकी अवैध निर्माण को ऐसे ही छोड़ दिया है। इस पर आवास विकास के एक्सईएन ने स्कूल के प्रबंधक को 15 दिन के बाद अवैध निर्माण तोड़ने का नोटिस भेजा है।