{"_id":"5dc481038ebc3e5b516de616","slug":"other-bareilly-news-bly3832170137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते ने बच्चे को तो बंदरों से बचा लिया पर अपनी जान गवां बैठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्ते ने बच्चे को तो बंदरों से बचा लिया पर अपनी जान गवां बैठा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौपुला की गिहार बस्ती में हुई घटना, नगर निगम से बंदर पकड़वाने की मांग
विज्ञापन
बरेली। वफादारी और स्वामिभक्ति की मिसाल यूं ही कुत्तों से नहीं दी जाती, इसकी वजह भी हैं। एक कुत्ते ने आज फिर अपनी वफादारी का प्रमाण दिया। उसने बच्चे को तो बंदरों के हमले से बचा लिया, लेकिन अपनी जान गवां दी।
घटना बृहस्पतिवार सुबह की है। पार्षद अमित गिहार ने बताया कि चौपुला गिहार बस्ती में गली में खड़े एक बच्चे पर बंदर झपट पड़े। बच्चा चीखकर घर की ओर भागा तो गली में बैठा कुत्ता बंदरों पर दौड़ पड़ा। मगर बंदरों ने कुत्ते से डरकर भागने के बजाय उस पर हमला कर दिया। बंदरों ने कुत्ते की गर्दन समेत शरीर में कई जगह काट लिया, जिससे कुत्ता लहूलुहान हो गया और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। दरअसल, यह आवारा कुत्ता अक्सर बच्चे के घर के आसपास ही रहता था। बच्चा और उसके घरवाले उसे रोटी डाल देते थे। कुत्ता बच्चे से काफी हिलमिल गया था। कुत्ते ने जब बंदरों को बच्चे पर झपटते देखा तो उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ा और बंदरों से भिड़ गया। बंदरों का झुंड भी बच्चे को छोड़ कुत्ते पर टूट पड़ा। पार्षद ने बताया कि मोहल्ले में बंदरों का काफी आतंक है। आए दिन लोगों पर हमला कर देते हैं लेकिन नगर निगम बंदरों को नहीं पकड़वा रहा है। बृहस्पतिवार की घटना के बाद उन्होंने नगर आयुक्त से शिकायत करके बंदर पकड़वाने की मांग की है।