{"_id":"5dbb91238ebc3e015a224cb3","slug":"other-bareilly-news-bly3822476131","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंच पर असहज हुईं डॉ. पूर्णिमा, कार्यक्रम छोड़कर चली गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंच पर असहज हुईं डॉ. पूर्णिमा, कार्यक्रम छोड़कर चली गईं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्राचार्य पद को लेकर चल रहे विवाद की कटुता अब खुलकर भी सामने आने लगी है। सरदार पटेल जयंती समारोह में जब डॉ. पूर्णिमा अनिल को डॉ. अनुराग मोहन के साथ मंच साझा करना पड़ा तो वह खुद को सहज नहीं रख सकीं और बीच में ही उठकर चली गईं। वहीं, शाम को जब शॉर्ट फिल्म के प्रदर्शन की बारी आई तो नोडल अफसर ही नदारद रहे।
बरेली कॉलेज में सरदार पटेल जयंती का कार्यक्रम पिछले साल की तरह इस बार भी चर्चाओं में आ गया। पिछले साल यहां शिक्षकों की कम उपस्थिति होने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने नाराजगी जताई थी, लेकिन इस बार कारण दूसरे रहे। बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे कॉलेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन, पूर्व प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा और डॉ. पूर्णिमा अनिल बैठी थीं। डॉ. पूर्णिमा कुछ देर तो मंच पर बैठी रहीं लेकिन बहुत देर तक खुद को सहज नहीं रख सकीं और संस्कृति परिषद की अध्यक्ष डॉ. शुभ्रा कटारा से घर में काम होने की बात कहकर चली गईं। इस दौरान डॉ. अनूप अग्रवाल, डॉ. वीपी सिंह और डॉ. वंदना शर्मा ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। मगर डॉ. पूर्णिमा का कार्यक्रम से जाना चर्चा का विषय बना रहा।
वहीं, शाम को शासन के निर्देशानुसार सरदार पटेल के जीवन पर एक शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन भी बरेली कॉलेज में किया जाना था। इसके लिए बरेली कॉलेज में सूचना विभाग को नोडल बनाया था। शिक्षक और छात्र-छात्राएं इंतजार करते रहे लेकिन सूचना विभाग से कोई अफसर नहीं पहुंचा। जब उनसे संपर्क किया गया तो जवाब मिला कि प्रोजेक्टर की व्यवस्था नहीं हो सकी।