फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

नदी को प्रदूषित होने से बचाएगा रेलवे

Fri, 11 Oct 2019 07:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
other
रोजा/शाहजहांपुर। रेलवे कॉलोनी के घरों की नालियों से निकलने वाले और सीवर के गंदे पानी को रिसाइकिल कर नदियों में छोड़ा जाएगा। जिसके लिए वॉटर रिसाइक्लिंग प्लांट रोजा मंडी के सामने स्थित रेलवे मैदान में लगाने की तैयारी है। जिसके लिए ड्रोन बनाने का काम भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे ने शाहजहांपुर के रोजा जंक्शन के पास स्थित रेलवे मैदान पर वॉटर रिसाइक्लिंग प्लांट लगाने निर्णय लिया है, जिसके लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। प्लांट को लगाने की प्रक्रिया के तहत रेलवे मैदान पर 100 मीटर की परिधि में ड्रोन बनाने का काम शुरू हो चुका है, जिसमें रेलवे कॉलोनी की नालियों और सीवर से निकलने वाले पानी को रिसाइकिल करके लैगून के माध्यम से चलाया जाएगा। इस तरह से पानी बहता रहेगा और फिर वह पानी बहकर तालाब में इकट्ठा होगा। फिर सेंडमिंटेशन प्रोसेस से उसकी गंदगी बैठ जाएगी और साफ पानी को एकत्रित कर लिया जाएगा, जिससे जमीन के जलस्तर को कम होने से भी रोका जा सकेगा।
विज्ञापन

जारी किया गया था शासनादेश
- शासन की ओर से वाटर रिर्सोस एंड ह्यूमन हेल्थ के तहत शासनादेश जारी किया गया है, जिसमें साफ कहा गया कि किसी भी नदी, नाले में गंदा पानी न छोड़ा जाए। उसको रिसाइकिल करने के बाद ही छोड़े, जिससे नदियों का प्राकृतिक पानी गंदा न हो सके। उसी को ध्यान में रखते हुए रोजा में रेलवे मैदान पर वॉटर रिसाइक्लिंग प्लांट लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 31
- रेलवे मैदान पर वॉटर रिसाइक्लिंग प्लांट को लगवाया जा रहा है, जिसमें पांच लाख रुपये की लागत आएगी। जिसके लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्लांट लगने से नदी के पानी को प्रदूषित होने से बचाया जा सकेगा। - अनिल कुमार नीरज, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, रोजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed