{"_id":"5d9a4b6f8ebc3e93b0397546","slug":"other-bareilly-news-bly379134438","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट बोर्ड ने अवैध रूप से बन रहे तीन मकानों का निर्माण रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट बोर्ड ने अवैध रूप से बन रहे तीन मकानों का निर्माण रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कैंट बोर्ड ने दो दिन से अभियान चला कर जहां ठिरिया रोड की पचास एकड़ जमीन अपने कब्जे में ले ली है, वहीं रविवार को अवैध रूप से बन रहे तीन मकानों का निर्माण कार्य रुकवा दिया। इसे लेकर विरोध भी हुआ, मगर संबंधित व्यक्तियों को चेतावनी देते हुए निर्माण सामग्री और मिक्सर मशीन जब्त कर ली गई। लिंटर की पाड़ खुलवा दी।
ये मकान कैंट के सदर बाजार और गोला बाजार धोपा रोड पर बनवाए जा रहे थे। रविावार को छुट्टी होने बावजूद कैंट बोर्ड की टीम मौके पर पहुंच गई और निर्माण कार्य रुकवा दिया। इनसे हर्जाना वसूलने की कार्रवाई भी की जा रही है। कैंट बोर्ड के इंजीनियर आरके माहेश्वरी ने बताया कि मकान संख्या 382 डी गोला बाजार में रवि सिंह और अन्य लोग निर्माण कार्य करा रहे थे। इस मकान के एक हिस्से का अवैध रूप से क्रय विक्रय का मामला भी संज्ञान में आया है। इसकी छानबीन की जा रही है। इसके अलावा कैंट बोर्ड की एक दुकान और रेस्टोरेंट के अवैध निर्माण की जानकारी आई हैं, उस पर भी कार्रवाई की जा रही है। इंजीनियर आरके माहेश्वरी के नेतृत्व में पहुंचीं टीम में जूनियर इंजीनियर एसपी सिंह, सेनेट्री इंस्पेक्टर मनोज तिवारी, दीपक सक्सेना, राजेश आदि कर्मचारी शामिल रहे।