{"_id":"5d910ec18ebc3e93c95f2014","slug":"other-bareilly-news-bly378218234","type":"story","status":"publish","title_hn":"जद्दा के एयरपोर्ट स्टेशन पर आग की सूचना से परेशान हुए बरेली के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जद्दा के एयरपोर्ट स्टेशन पर आग की सूचना से परेशान हुए बरेली के लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इन दिनों बरेली से लगभग दो ढाई सौ लोग उमरा की यात्रा पर गए हुए हैं। इसमें अधिकांश लोग इन दिनों जद्दा में हैं। सऊदी अरब के जद्दा एयर पोर्ट मैट्रो स्टेशन पर आग लगने की सूचना मिली। इसे लेकर बरेली के लोग अपनों के लिए परेशान हो उठे। उमरा पर गए तमाम लोगों से परिवारजन संपर्क करने लगे। इत्तेफाक से शुरू में फोन से संपर्क नहीं हो पाया तो लोगों में बेचैनी बढ़ गई। इसी बीच उमरा पर ले जाने वाले एक ट्रेवल एजेंसी के आसिम हुसैन से संपर्क हो पाया। तब लोगों की खैर खबर से परिजनों को चैन आया।
जद्दा से मदीना के लिए ही हरमन एक्सप्रेस जाती है। इसी ट्रेन से आम तौर पर लोग मदीना शरीफ जाते हैं। इस लिए उमरा यात्रियों के लिए यह अहम स्टेशन है। यहीं आग का हदसा हुआ तो लोग अपनों के लिए बैचैन हो उठे। इसके लिए पहले बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी के पास स्थानीय लोगों का फोन पहुंचा। उन्होंने कुछ लोगों को फोन पर संपर्क किया। यहां से उमरा जाने वालोें में जसोली की जूही खान, खन्नू मोहल्ला के मुहम्मद बिलाल के अलावा इरम, आजम हुसैन सहित पुराना शहर, किला व आजमनगर आदि के लोग भी हैं।