{"_id":"5d87d6628ebc3e93a629a532","slug":"other-bareilly-news-bly3772058175","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेरहवीं पर झगड़ पड़े बेटे... स्वर्गीय पिता की नौकरी पर किसका हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेरहवीं पर झगड़ पड़े बेटे... स्वर्गीय पिता की नौकरी पर किसका हक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। वर्ष 2005 में आई चर्चित फिल्म पेज थ्री जैसा ही एक वाक्या शनिवार को इज्जतनगर क्षेत्र में देखने को मिला, जब रेलकर्मी पिता की तेरहवीं पर ही उनकी दो पत्नियों के बेटे नौकरी और संपत्ति के बंटवारे को लेकर भिड़ गए। एक तरफ तेरहवीं चल रही थी तो दूसरी ओर इस बात पर बहस हो रही थी कि स्वर्गीय पिता की नौकरी पर किसका हक है। इस बात पर झगड़ा इतना बढ़ा गमगीन माहौल में अचानक आक्रोश पैदा हो गया और एक पक्ष ने तो हाथ भी छोड़ दिया। शिकायत पर मृतक की पहली पत्नी के बेटों और एक के ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।
इज्जतनगर क्षेत्र के गायत्री नगर निवासी 54 वर्षीय दयाराम कश्यप डीजल शेड में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थे। परिवार के मुताबिक 14 सितंबर को हार्ट अटैक पड़ने के कारण उनकी मौत हो गई। उनकी पहली पत्नी संतोष से दो बेटे नीरज (30) और धीरज (23) हैं। वर्ष 2004 में उन्होंने एक दूसरी शादी कर ली थी। दूसरी पत्नी से भी उन्हें एक बेटा है। शिकायत के मुताबिक, शनिवार को दयाराम का दसवां और तेहरवीं संस्कार कार्यक्रम था। यहां इकट्ठे हुए रिश्तेदारों के बीच पिता की नौकरी और संपत्ति को लेकर बहस हो गई। बहस इस बात पर थी पिता की नौकरी पर अब किसका हक है। इस दौरान एक सदस्य ने अचानक घर की एक महिला हाथ छोड़ दिया मामला और गंभीर हो गया। झगड़े के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। पीड़ितों का मेडिकल भी कराया गया। एक पक्ष के आरोपी मौके से भाग निकले। मृतक की पहली पत्नी के दोनों बेटों और एक बेटे नीरज के ससुर भगवंत को पुलिस ने शांतिभंग में गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।