{"_id":"5d813cee8ebc3e013202911a","slug":"other-bareilly-news-bly376522244","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! सड़क और पार्क की जमीन पर हो गए कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! सड़क और पार्क की जमीन पर हो गए कब्जे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बारादरी की कुसुम कॉलोनी और वैष्णो कुंज के लोग दबंगों से परेशान हैं। दबंगों ने यहां सार्वजनिक पार्क, रास्तों पर अवैध कब्जा कर निर्माण करा दिए हैं। इसको लेकर आए दिन विवाद होते है। मंगलवार को कॉलोनी के लोगों ने नगर आयुक्त से इसकी शिकायत की है।
कॉलोनी के लोगों का कहना है कि यहां 1992 में हुई। इसके बाद कॉलोनाइजर कहीं चले गए। कॉलोनी में पार्क के साथ चौड़ी सड़कें थीं। कॉलेनाइजर लंबे समय से वापस नहीं लौटे हैं। ऐसे में कॉलोनी के पार्क और चौड़े सार्वजनिक रास्तों पर हिस्ट्रीशीटर दबंगों की नीयत खराब हो गई। दबंगों ने पार्कों और सड़कों पर कब्जा कर भवनों का निर्माण करा दिया। कुसुम कॉलोनी, वैष्णों कुंज में 500 से ज्यादा आवास हैं। दहशत फैलाने के लिए दबंग अक्सर रात में हथियारों के साथ कॉलोनी में आते हैं और फायरिंग करते हैं। कॉलोनी में कई अवैध डेयरी भी चल रही हैं। मंगलवार को कालोनी के अनुभव, रूपेंद्र कुमार, गौरव सिंह, मिथलेश, सीमा, लक्ष्मी आदि ने नगर आयुक्त से अवैध कब्जों की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।