फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

बरेली के नेताओं ने मदद न की तो अलीगढ़ विधायक से की शिकायत

Mon, 09 Sep 2019 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
other
बरेली। कान्हा उपवन से किसी की गाय दूसरे व्यक्ति द्वारा ले जाने के मामले में पशु तस्करी का आरोप लगाकर शिकायत की गई थी। आरोपी का फोटो व तहरीर के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। भाजपा कार्यकर्ता मिंटू सिंह ने स्थानीय भाजपा नेताओं से भी इस बारे में शिकायत की, पर किसी ने रुचि नहीं ली। अब मिंटू ने अलीगढ़ के शहर विधायक संजीव राजा को शिकायती पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन

आलोक नगर कॉलोनी निवासी विजय चौहान कत्था फैक्ट्री में काम करते हैं। विजय पिता की मौत के बाद दो गायों की देखभाल नहीं कर पा रहे थे। नगर निगम की टीम जब उनके क्षेत्र में आवारा जानवर पकड़ने पहुंची तो बुधवार को उन्होंने भी अपनी दोनों गाय कान्हा उपवन भिजवा दीं। इस बीच उन्हें सूचना मिली कि दो पार्षदों ने उनकी गाय का सौदा साठगांठ करके इज्जतनगर क्षेत्र निवासी दो पशु तस्करों से कर दिया है। इनमें एक ने खुद को गायों का मालिक बताकर निगम में तीन हजार रुपये जुर्माना जमा किया और बृहस्पतिवार सुबह शपथपत्र देकर गाय छुड़वा ले गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विजय भी कान्हा उपवन पहुंच गए। जब अपनी गाय नहीं दिखीं तो पूछताछ की। आईडी की पड़ताल में कथित पशु तस्करों के नाम सामने आए तो दोनों से संपर्क किया। दोपहर में विजय ने भाजपा कार्यकर्ता मिंटू सिंह के साथ जाकर नगर निगम में शिकायत की तो हड़कंप मच गया। कथित पशु तस्करों ने शाम को गाय देने की बात कहकर विजय को कुदेशिया फाटक बुलाया। उनके पहुंचने से पहले ही गायों को वहां बांधकर भाग निकले। इसके बाद उन लोगों ने वहां हंगामा किया तो पुलिस पहुंची। निगम के लोगों पर तस्करों से जुड़े होने का आरोप भी लगाया। पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर शांत किया। तहरीर थाना इज्जतनगर में दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मिंटू का दर्द है कि इज्जतनगर पुलिस से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उनकी बात नहीं सुन रहे। आरोप साबित होने के बाद भी कार्रवाई न होना समझ नहीं आ रहा। इस मामले में अलीगढ़ विधायक से किसी तरह संपर्क साधा है, उनसे डीआईजी की बात कराकर कार्रवाई कराएंगे।

यह बरेली जिले का मामला है, भाजपा के कई जनप्रतिनिधि वहां हैं। मिंटू सिंह ने मुझसे संपर्क किया था, उनसे वहीं बात करने को कहा है। दूसरे जिले के मामले में हम सीधे हस्तक्षेप नहीं करेंगे।
- संजीव राजा, शहर विधायक, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed