{"_id":"5d7560178ebc3e01346cb7df","slug":"other-bareilly-news-bly37538894","type":"story","status":"publish","title_hn":"वक्फ संपत्ति खुर्दबुर्द कर नेता-दबंग दुकानें कब्जाएं.. महिला को अफसर भी टहलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वक्फ संपत्ति खुर्दबुर्द कर नेता-दबंग दुकानें कब्जाएं.. महिला को अफसर भी टहलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जमीन और दुकानों पर कब्जा करने वाले दबंगों पर कार्रवाई न होने से परेशान पीड़ित महिला ने अब हार कर कलेक्ट्रेट चौराहे पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। महिला की जमीन और दुकानों पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। अब वक्फ बोर्ड में रजिस्ट्रेशन कराकर अवैध बसूली भी कर रहे हैं। इस सब में वार्ड के पार्षद की भी मिली भगत है। महिला ने आत्महत्या की चेतावनी दी तो अधिकारियों ने तुरंत रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। मामले में पार्षद समेत 11 लोगों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
प्रेमनगर क्षेत्र के बानखान निवासी अशुंधन की दुकानों और कब्रिस्तान की जमीन पर मोहल्ले के दबंगों ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने बताया कि बेटे शाहिद को धमकाकर इकरार उर्फ बबलू और शबलू दुकान खाली करा ली और हसीब नाम के व्यक्ति को कब्जा दिला दिया। उनके मुताबिक उनकी कब्रिस्तान की जमीन का भी दबंगों ने वक्फ बोर्ड में फर्जी कागजात दिखाकर रजिस्ट्रेशन कर लिया है। दबंग अब पर्चियां काटकर अवैध बसूली करते हैं। उनके मुताबिक वार्ड के पार्षद शमीम की पैरवी में ही यह सब अवैध काम हो रहा है। विरोध करने पर अमजद खां उर्फ नन्हें, राशिद, अकरम, असलम, मोहम्मद समीर, काशिफ उद्दीन और नसीम उन्हें अकसर धमकाते हैं। शिकायत करने पर मारने की धमकी भी देते हैं। बताया कि दबंगों से परेशान होकर बेटा परिवार के साथ दिल्ली चला गया।